
लखनऊ; बीते शुक्रवार की रात राजधानी लखनऊ पहुंचे दक्षिण भारत फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत आज पूर्व सीएम मायावती व अखिलेश यादव से मुलाकात कर सकते हैं. साथ ही उनके अयोध्या जाने का भी कार्यक्रम है. यहां वह भगवान राम के दर्शन करेंगे.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) August 20, 2023
➡️तीन दिनों के यूपी दौरे पर है सुपरस्टार रजनीकांत
➡️आज सपा प्रमुख व बसपा सुप्रीमो से करेंगे मुलाकात
➡️कल सीएम योगी आदित्यनाथ से की थी मुलाकात
➡️आज राम नगरी अयोध्या भी जाएंगे रजनीकांत#Lucknow @rajinikanth pic.twitter.com/vtO5f3aS5Z
कल शनिवार को रजनीकांत ने सीएम योगी से मुलाकात की थी. उन्होंने सीएम योगी के पैर छूकर आर्शीवाद भी लिया था. इस दौरान सीएम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था. साथ ही सीएम योगी ने उन्हें सम्मान स्वरूप पुस्तक भी भेंट की थी. इस दौरान उनकी पत्नी लता रजनीकांत भी उनके साथ मौजूद रहीं.
गौरतलब है कि रजनीकांत 3 दिवसीय यूपी दौरे पर पहुंचे हैं. मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक वह अयोध्या के साथ मथुरा भी जा सकते हैं. जहां वह भगवान कृष्ण के दर्शन करेंगे. साथ ही अपनी फिल्म जेलर का प्रचार करेंगे.









