देश में मिला मंकीपॉक्स का तीसरा मरीज, संयुक्त अरब अमीरात से वापस आया था शख्स

कोरोना के बाद अब मंकीपॉक्स भी देश में पैर पसारने लगा है। भारत में मंकीपॉक्स के मरीजों की संख्या में फिर एकबार इजाफा देखने को मिला है। केरल में एक के बाद एक करके अब तीसरा मरीज सामने आया है। अब देश में मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीजों की 3 हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह शख्स संयुक्त अरब अमीरात से भारत आया था। फिलहाल संक्रमित को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

मंकीपॉक्स के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार सतर्क हैं। केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि संक्रमित मरीज को 13 जुलाई को बुखार आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था,15 जुलाई को लक्षण दिखने पर जाँच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजटिव आई।

भारत में मंकीपॉक्स का पहला मामला 14 जुलाई को केरल मे आया था, उसके बाद 18 जुलाई को दूसरा और आज तीसरा मामला सामने आया है।

https://www.youtube.com/watch?v=JBpd5UmfQo0

Related Articles

Back to top button