मेड के साथ दुष्कर्म के बाद बर्बाद हुआ इस एक्टर का करियर, पहले हुई जेल अब जीनी पड़ रही ऐसी जिंदगी

गैंगस्टर और वो लम्हें जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ने वाले एक्टर शाइनी आहूजा का भी बॉलीवुड में एक दौर था।

गैंगस्टर और वो लम्हें जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ने वाले एक्टर शाइनी आहूजा का भी बॉलीवुड में एक दौर था। शायद उनकी पिक्चरों ने अपनी छाप इतनी नहीं छोड़ी लेकिन उनकी फिल्मों के गानों का तो हर कोई दीवाना हो गया था। सब कुछ तो ठीक चल रहा था फिर अचानक से ऐसा क्या हो गया कि सारी ही इंडस्ट्री उनके फैंस हर किसी ने उन्हें नकार दिया। ये आफत शरू हुई जब उनपर आरोप लगा 19 साल की मेड के साथ दुष्कर्म करने का और ये आरोप ही नहीं रह गया बल्कि। कोर्ट में वो दोषी भी सिद्ध हो गए। जिसके बाद से इंडस्ट्री ने उनका बॉयकौट ही कर दिया। बता दें शाइनी आहूजा आर्मी बैकग्राउंड से आते हैं। हजारों ख्वाइशें ऐसी फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाले शाइनी ने इंडस्ट्री के अंदर अपनी धाक जमा ली। हजारों ख्वाहिशें ऐसी से बॉलीवुड में धाक जमाने वाले शाइनी जेल जाने से पहले कुछ हिट फिल्मों का हिस्सा थे। जैसे- भूल भुलैया, लाइफ इन मेट्रो, वो लम्हें सहित कई फिल्मों में दमदार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीता। लेकिन ये चकाचौंद बहुत दिनों तक चल न सकी।

अब कहां हैं शाइनी ?

तो 2009 में आरोप लगने के बाद साल 2011 में शाइनी आहूजा पर आरोप दुष्कर्म सिद्ध हो गया। जिसके बाद से उन्हें 7 साल की जेल की सजा हुई और 3 हजार का जुर्माना भी लगाया गया। बता दें कि शाइनी आहूजा आखिरी बार पर्दे पर ‘वेलकम बैक’ में नजर आए थे। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, बरी होने के बाद शाइनी अब सिनेमा की दुनिया से दूर फिलीपींस में हैं।

Related Articles

Back to top button