ये लोकतंत्र, संविधान, आरक्षण बचाने का चुनाव है…अखिलेश यादव ने ऐसा बोल किस पर साधा निशाना ?

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही समाजवादी पार्टी की तैयारियों पर चर्चा की। साथ ही भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर की नीतियों पर सवाल उठाते हुए जमकर निशाना साधा।

लखनऊ. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही समाजवादी पार्टी की तैयारियों पर चर्चा की। साथ ही भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर की नीतियों पर सवाल उठाते हुए जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा यूपी के लोग स्वागत और विदाई अच्छी तरह से करते है, 2014 में जो लोग आए थे वो 2024 में चले जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी हटाओ और नौकरी पाओ का नारा देते हुए अखिलेश ने कहा 69000 शिक्षक अभ्यर्थी PDA परिवार से है, इसलिए भाजपा सरकार उनको नौकरी नहीं देगी।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा “कहते हैं कि हम दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था बन गए, विश्व गुरु बन गए। 80 करोड़ लोगों को राशन दे रहे हैं। लेकिन 90 परसेंट पढ़ा लिखा लड़का बेरोजगार है। भाजपा के पास महंगाई और नौकरी पर कोई जवाब नहीं है। इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर अखिलेश यादव ने कहा पूरे देश की जनता को इस बात की खुशी है कि सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से कम से कम वह सूची आ जाएगी जिससे पता लग जाएगा कि इलेक्टोरल बॉन्ड किसने दिए है, सवाल यह है कि वह सार्वजनिक हो पाएगा कि नहीं।”

सपा अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी की जीत का दावा ठोंकते हुए कहा कि “आप देखना सबसे पहले जीत का जो संदेश आएगा वह सपा और गठबंधन का होगा। यह जो नारा देते हैं सबका साथ सबका विकास, यह सबसे ज्यादा झूठ है। यह चुनाव संविधान बचाने का है। अखिलेश ने सवाल उठाते हुए कहा “जो लोग 46 में 56 की बात कहते थे आज बताएं वाइस चांसलर जो अप्वॉइंट हुए उसमें PDA कितने हुए? जिलों के अधिकारियों की पोस्टिंग में PDA कितने हैं? भाजपा PDA का केवल वोट लेना जानती है पर उन्हें हक और सम्मान नहीं देना चाहती।

Related Articles

Back to top button