“USB की तरह इमोशन ट्रांसफर”, 2000 करोड़ साल पहले ऐसे हुई थी किस की शुरुआत, प्राचीन मेसोपोटामिया की पट्टिकाओं में भी जिक्र

दुनिया में इंसानों ने किस करना कब और कैसे शुरू किया, यह सवाल लंबे समय से लोगों के जेहन में था। अब ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और...

दुनिया में इंसानों ने किस करना कब और कैसे शुरू किया, यह सवाल लंबे समय से लोगों के जेहन में था। अब ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और फ्लोरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की हालिया रिसर्च ने इसका उत्तर दिया है। बुधवार, 19 नवंबर को प्रकाशित इस अध्ययन में पता चला कि इंसानों ने किस करने की आदत इंसान बनने से पहले ही अपनाना शुरू कर दिया था। शोध के अनुसार, यह व्यवहार लगभग 2 करोड़ साल पहले महान वानरों (great apes) के पूर्वजों में देखा गया था।

अध्ययन में यह भी सामने आया कि निएंडरथल और आधुनिक मानव ने आपस में लिपलॉक किसिंग की थी। निएंडरथल मानव होमो वंश का एक विलुप्त सदस्य है। शोधकर्ताओं ने बताया कि मनुष्य, चिंपैंजी, बोनोबोस, ऑरंगुटान और गोरिल्ला सभी किस करते हैं, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि यह आदत एक साझा पूर्वज से मिली थी। अध्ययन में वैज्ञानिकों ने प्राइमेट व्यवहार के अवलोकन को विकासवादी डेटा के साथ जोड़ा और मॉडलिंग तकनीक का उपयोग कर यह निर्धारित किया कि पहला किस लगभग 21.5 से 16.9 मिलियन साल पहले हुआ।

ऑक्सफोर्ड के जीवविज्ञान विभाग की प्रमुख शोधकर्ता डॉ. मटिल्डा ब्रिंडल ने बताया कि किसिंग कई तरह से उपयोगी हो सकती थी। यह यौन साथी की उपयुक्तता का मूल्यांकन करने या फोरप्ले के रूप में यौन उत्तेजना बढ़ाने और गर्भधारण की संभावना बढ़ाने का काम कर सकती थी।

इतिहास में भी किसिंग की जड़ें स्पष्ट हैं। प्राचीन मेसोपोटामिया (2500 ईसा पूर्व) की मिट्टी की पट्टिकाओं में दो प्रकार के चुंबन का उल्लेख मिलता है। पहला था माता-पिता और बड़ों के लिए सम्मान या दोस्ताना चुंबन, जिसमें उनके पैर या जमीन को छूना शामिल था। दूसरा था होंठों का चुंबन, जिसमें अधिक कामुकता और अंतरंगता होती थी। मेसोपोटामिया में रोमांटिक चुंबन केवल विवाहित जोड़ों के लिए स्वीकार्य था और अविवाहित लोगों के बीच इसे वर्जित माना जाता था। कुछ मामलों में पुजारिनों के लिए किसी को चूमना उनकी बोलने की क्षमता पर प्रभाव डाल सकता था।

इस प्रकार शोध और ऐतिहासिक प्रमाण यह दर्शाते हैं कि किस की उत्पत्ति केवल मानव समाज में नहीं बल्कि प्राइमेट्स के पूर्वजों में भी हुई और यह व्यवहार समय के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक रूपों में विकसित हुआ।

किसिंग के दौरान दो दिल और दिमाग आपस में जैसे USB के जरिए डाटा ट्रांसफर कर रहे हों, ऐसा माना जाता है। यहां हम आपको किसिंग के कुछ प्रकारों के बारे में बता रहे हैं:

  1. पेक किस
    यह किस करने का सबसे सामान्य और शुरुआती तरीका है। इसमें दो लोग एक-दूसरे के होठों को हल्के से छूते हैं। यह किसिंग अधिकतर प्यार या ग्रीटिंग के रूप में होती है और ज्यादा लंबी नहीं होती।
  2. अमेरिकन किस
    जब पेक किस थोड़ी देर तक जारी रहे तो वह अमेरिकन किस में बदल जाती है। यह आमतौर पर रोमांटिक पार्टनर्स द्वारा रिश्ते की शुरुआत में किया जाता है।
  3. फ्रेंच किस
    यह एक डीप किसिंग होती है, जिसमें होठों के अलावा जीभ और दांत भी शामिल होते हैं। यह किसिंग रोमांटिक और सेक्शुअल अपील वाली मानी जाती है।
  4. बटरफ्लाई किस
    इसमें बटरफ्लाई का कोई संबंध नहीं होता। इस किस में दो लोग एक-दूसरे के चेहरे को इतना करीब ले आते हैं कि उनकी पलकों के बीच टकराव हो जाता है। यह बच्चों को दुलराने या रोमांटिक पार्टनर के साथ कडलिंग करने के लिए होती है।

Related Articles

Back to top button