अपनी ही सरकार में परेशान है ये मंत्री, लगा रहे मदद की गुहार !

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का तानाबाना इन दिनों बिगड़ा हुआ है। जिससे उनका दर्द छलक उठा है। बता दें कि संजय निषाद अपनी ही पार्टी के खिलाफ अब अभियान चलाने जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का तानाबाना इन दिनों बिगड़ा हुआ है। जिससे उनका दर्द छलक उठा है। बता दें कि संजय निषाद अपनी ही पार्टी के खिलाफ अब अभियान चलाने जा रहे हैं। उनका निशाना सरकार में कार्यरत अधिकारी हैं। बता दें कि संजय निषाद अधिकारियों की लापरवाही से काफी परेशान हैं।

उन्होंने अपनी ही सरकार के अधिकारियों के खिलाफ अभियान चलाने की बात भी कही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार में अभी भी पंजा हाथी साइकिल वाले अधिकारी हैं। इन अधिकारियों की मिलीभगत के चलते हमारी एंट्री नहीं हो पा रही है। संजय निषाद ने बताया कि मैंने RTI से पता किया तो कुछ अधिकारियों के नाम सामने भी आए हैं।

अब संजय निषाद के आरोप ऐसे भी नहीं की कोई नई चीज़ देखने को मिल रही हो। ऐसे आरोप पहले भी लग चुके हैं कि अधिकारी कहना नहीं मानते। ऐसे ही कुछ अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा भी लिखाया जा चुका है। लोकतांत्रिक ढंग से ऐसे अधिकारियों को पकड़ने का अभियान भी शुरू किया जाएगा।

संजय निषाद ने बताया है कि ऐसे अधिकारियों का नाम सीएम योगी को दिया जाएगा। ढीटता की पराकाष्ठा इतनी हो चुकी है कि CM योगी के आदेशों को भी अधिकारी नहीं मानते हैं। अब संजय निषाद सत्ता में रहकर बतौर मंत्री ऐसे आरोप लगा रहे तो जरूर इस बात में कुछ तो दम होगा। क्योंकि वो निषाद पार्टी को OBC में डाल के फर्जीवाड़ा कर रहे और इन अधिकारियों की गलती से सत्तर लाख से हमारी गिनती हज़ारों में कर दी गई हैं।

Related Articles

Back to top button