
यौन संबंध हर जीव की एक बुनियादी जरुरत हैं। इसकी जितनी जरुरत पुरुषों को होती हैं उतनी ही महिलाओं को भी हैं। पुरुषों की तरह महिलाएं भी इसे लेकर उत्साहित रहती हैं। जिस कारण से पुरुष इसे करते हैं महिलाओं का भी वही कारण होता हैं। फिर भी महिलाएं अपनी यौन सम्बन्धी जरूरतों पर खुल कर बात नहीं करती हैं। वे हमेशा से ही इस मुद्दे पर संकोच करती रही हैं।
आज कल जहाँ एक तरफ भारत सरकार बाल यौन शोषण को लेकर नए नए कानून ला रही हैं। वहीं दूसरी तरफ सहमति से संबंध बनाने के मामले में सजा न हो इसकी भी पब्लिक मांग कर रही हैं।
हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली से एक मामला सामने आया था जिसमें एक 16 साल की किशोरी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसमें रिपोर्ट दर्ज होने के बाद लड़की ने अपने बयान में कहा कि वो अपनी मर्जी से उसके पास गई थी। गौरतलब हैं कि इस मामले की रिपोर्ट लड़की माता पिता ने पड़ोस के ही एक लड़के के खिलाफ की थी। लड़की के बायां के बाद लड़के पुलिस ने छोड़ दिया था।
इंडियन नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के ताजा आकड़ों के अनुसार भारत में कच्ची उम्र में ही लोग यौन सम्बन्ध बना रहे हैं। सर्वे के अनुसार आज हम, आपको बताते हैं कि किस उम्र की कितनी प्रतिशत महिलाओं ने किस उम्र में पहली बार यौन संबंध बनाया था।
भारत में महिलाओं की शादी पुरुषों के मुकाबले बहुत पहले हो जाती है, जिस उम्र में वे यौन संबंध बनाती हैं, वह काफी कम होती है।
महिलाओं और पुरुषों ने किस उम्र में पहली बार यौन संबध बनाए
महिलाएं
- आयु समूह 15 से 19: 1.2 प्रतिशत महिलाओं ने माना 15 साल की उम्र में बनाए यौन संबंध
- आयु समूह 20 से 24: 3.4 प्रतिशत महिलाओं ने माना कि 15 साल की उम्र में बनाया पहला यौन संबंध
- आयु समूह 25 से 29: 6.5 प्रतिशत महिलाओं ने माना कि 15 साल की उम्र में बनाया पहला यौन संबंध
- आयु समूह 30 से 34: 9.7 प्रतिशत महिलाओं ने माना कि 15 साल की उम्र में बनाया पहला यौन संबंध
- आयु समूह 35 से 39: 11: 3 प्रतिशत महिलाओं ने माना कि 15 साल की उम्र में बनाया पहला यौन संबंध
- आयु समूह 40 से 45: 12.8 प्रतिशत महिलाओं ने माना कि 15 साल की उम्र में बनाया पहला यौन संबंध
- आयु समूह 45 से 49: 12. 7 प्रतिशत महिलाओं ने माना कि 15 साल की उम्र में बनाया पहला यौन संबंध
वहीं 20 से 24 आयु समुह की 21.0 प्रतिशत महिलाओं ने माना कि उन्होंने पहला यौन संबंध 18 साल की उम्र में बनाया. 30 से 34 आयु समुह की 29.2 प्रतिशत महिलाओं ने माना कि उन्होंने पहला यौन संबंध 18 साल की उम्र में बनाया। 35 से 38 आयु समुह की 42 प्रतिशत महिलाओं ने ये माना कि उन्होंने पहली बार यौन संबंध 18 साल की उम्र में बनाया।
आंकड़ों के मुताबिक 25 साल कुल 85.7 प्रतिशत महिलाओं ने पहली बार यौन संबंध 25 साल में ही बनाए जाने की बात कही। वहीं 49 साल की कुल 88.6 प्रतिशत महिलाओं ने माना कि उन्होंने 25 साल की उम्र में पहली बार यौन संबंध बनाया था. यानी 25 साल में महिलाएं सबसे ज्यादा यौन संबंध बनाती हैं।
पुरुष
- आयु समूह 15 से 19: 0.7 प्रतिशत पुरुषों ने माना कि 15 साल की उम्र में बनाया यौन संबंध
- आयु समूह 20 से 24: 0.3 प्रतिशत पुरुषों ने माना कि 15 साल की उम्र में बनाया पहला यौन संबंध
- आयु समूह 25 से 29: 0.6 प्रतिशत पुरुषों ने माना कि 15 साल की उम्र में बनाया पहला यौन संबंध
- आयु समूह 35 से 39: 1.0 प्रतिशत पुरुषों ने माना कि 15 साल की उम्र में बनाया पहला यौन संबंध
- आयु समूह 35 से 39: 1.0 प्रतिशत पुरुषों ने माना कि 15 साल की उम्र में बनाया पहला यौन संबंध
- आयु समूह 40 से 45: 1.1 प्रतिशत पुरुषों ने माना कि 15 साल की उम्र में बनाया पहला यौन संबंध
- आयु समूह 45 से 49: 0.6 प्रतिशत पुरुषों ने माना कि 15 साल की उम्र में बनाया पहला यौन संबंध
वहीं 20 से 24 आयु समुह के 4.6 प्रतिशत पुरुषों ने कहा कि उन्होंने पहला यौन संबंध 18 साल की उम्र में बना लिया था। 30 से 34 आयु समुह के 5.9 प्रतिशत पुरुषों ने माना कि उन्होंने पहला यौन संबंध 18 साल की उम्र में बना लिया था. 35 से 38 आयु समुह के 7.3 प्रतिशत पुरुषों ने माना कि उन्होंने पहली बार यौन संबंध 18 साल की उम्र में बनाया।
आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा 45 से 49 साल के 53.6 प्रतिशत पुरुषों ने ये माना कि उन्होंने 25 साल की उम्र में पहला यौन संबंध बनाया था। वहीं 40 से 44 साल के 53.3 प्रतिशत पुरुषों ने ये माना कि उन्होंने 25 साल की उम्र में पहला यौन संबंध बनाया था।









