विनोद कापड़ी का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से हो रहा वायरल, वीडियो में युवक के भारतीय सेना में शामिल होने के जज्बे का जीवंत चित्रण

सड़क पर दौड़ रहे लड़के का नाम प्रदीप मेहरा जो भारतीय सेना में भर्ती होना चाहता है। आधी रात को सड़क पर दौड़ लगा रहे लड़के से जब लिफ्ट लेने के लिए पूछा जाता है तो लड़का जवाब देता है कि मैं दौड़ लगा रहा हूं। नोएडा सेक्टर 16 से अपने घर दौड़ते हुए जा रहे युवक से जब लिफ्ट ना लेने का कारण पूछा जाता है तब वह कहता है कि वह एक बर्गर शॉप में काम करता है और भारतीय सेना में भर्ती होना चाहता है।

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और लेखक विनोद कापड़ी ने बीते दिन अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक लड़के का वीडियो ट्वीट किया जो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो नोएडा के एक ऐसे लड़के का है जिसमें भारतीय सेना में शामिल होने का पुरजोर जज्बा है। वीडियो में लड़का सड़क पर दौड़ लगा रहा होता है।

सड़क पर दौड़ रहे लड़के का नाम प्रदीप मेहरा जो भारतीय सेना में भर्ती होना चाहता है। आधी रात को सड़क पर दौड़ लगा रहे लड़के से जब लिफ्ट लेने के लिए पूछा जाता है तो लड़का जवाब देता है कि मैं दौड़ लगा रहा हूं। नोएडा सेक्टर 16 से अपने घर दौड़ते हुए जा रहे युवक से जब लिफ्ट ना लेने का कारण पूछा जाता है तब वह कहता है कि वह एक बर्गर शॉप में काम करता है और भारतीय सेना में भर्ती होना चाहता है।

युवक का आगे कहना होता है कि भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता होगी और उसके लिए उसे दौड़ क्वालीफाई करने के लिए तैयार होना पड़ेगा। अब चूंकि लड़का काम भी करता है और सेना में जाने का जज्बा भी है तो समय के अभाव के कारण उसकी दौड़ छूट ना जाए इसलिए वह गाड़ी में बैठकर लिफ्ट लेने से इनकार करता है।

इस वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए विनोद कापड़ी ने लिखा, ” नोएडा की सड़क पर कल रात 12 बजे मुझे ये लड़का कंधे पर बैग टांगें बहुत तेज़ दौड़ता नज़र आया। मैंने सोचा किसी परेशानी में होगा , लिफ़्ट देनी चाहिए। बार बार लिफ़्ट का ऑफ़र किया पर इसने मना कर दिया वजह सुनेंगे तो आपको इस बच्चे से प्यार हो जाएगा।” इसके साथ उन्होंने वीडियो ट्वीट किया जो देखते-देखते वायरल हो गया।

Related Articles

Back to top button