
लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार में यूपी की 80 लोकसभा सीटों में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने के लिए सियासी दलों ने अपना पूरा जोर लगाया था। इन सियासी दलों में भाजपा भी कमल खिलाने के लिए खूब जोर आजमाइश करती नजर आई। इसके लिए पार्टी ने न सिर्फ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बल्कि उनके अलावा 11 केंद्रीय मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारा था। ऐसे में जब आज चुनाव के परिणाम आये तो उसमें पार्टी के उन दिग्गज नेताओं का हाल बुरा दिखा जिनको लेकर BJP तथष्ट थे। तो आइए जानते हैं उन केंद्रीय मंत्रियों की सीटों का हाल…
खीरी सीट पर पार्टी का खेल हो गया फेल
लखीमपुर खीरी सीट पर 30 राउंड के नतीजे जारी होते ही बीजेपी में हलचल तेज हो गई। दरअसल, भाजपा के उम्मीदों से परे यहां से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा को जीत मिली है। उन्होंने 33,323 वोटों के अंतर से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी को हार का मुंह दिखाया है। यहां से टेनी को मात्र 521954 वोट मिले हैं, जबकि उत्कर्ष वर्मा को 555277 वोट मिले हैं। वहीं, अब अगर बात करें बसपा प्रत्याशी अंशय सिंह कालरा की तो उनको 1,10,122 वोट हासिल हुए हैं।
चंदौली में भी हो गया खेला
चंदौली लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह को जीत मिली है। उन्होंने यहां से भाजपा के केंद्रीय मंत्री महेन्द्रनाथ पांडेय को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
अमेठी लोकसभा सीट पर स्मृति ईरानी का फंडा फेल
अमेठी संसदीय क्षेत्र से इस बार स्मृति ईरानी को बड़ा झटका लगा है। पिछले कुछ चुनावों से जीतती आ रही स्मृति को यहां से इस बार कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने पिछड़ा है। कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को यहां से 1 लाख 66 हजार 22 मतों से हरा दिया है। अगर बात करें 2019 के लोकसभा चुनाव की तो उस वक़्त राहुल गांधी को हराने वाली स्मृति ईरानी को इस बार मात्र 3 लाख 40 हजार 693 मत मिले। वहीं केएल शर्मा को 4 लाख 86 हजार 166 मत मिले।
फतेहपुर सीट पर सपा आगे, भाजपा दूसरे स्थान पर
फतेहपुर लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी और सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जीत दर्ज करते हुए भाजपा का खेला बिगाड़ दिया है। यहां नरेश उत्तम पटेल ने 500328 वोटों से जीत हांसिल किया है वहीं BJP प्रत्याशी निरंजन ज्योति को यहां से 467129 वोट मिले हैं।
मोहनलालगंज सीट ने उड़ाई नींद
यूपी के मोहनलालगंज सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। यहां से शहरी विकास राज्य मंत्री कौशल किशोर भारी अंतर से हारे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी उम्मीदवार आरके चौधरी ने करीब 78 हजार मतों से जीत हासिल करते हुए कौशल किशोर को हार का मुंह दिखाया है। कौशल किशोर इस सीट से लगातार पिछली दो बार से सांसद रहे थे मगर अफ़सोस इस बार वो हैट्रिक मारने में चूक गए हैं।









