
यूपी उपचुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन है। सभी पार्टियों अपनी-अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में लगी है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मैनपुरी पहुंचे। जहां पर सपा प्रत्याशी तेज प्रताप के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है।
करहल विधानसभा के दिहुली के चौधरी नत्थू सिंह डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यकर्म को संबोधित करने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग परिवारवाद के ख़िलाफ़ थे आज वह परिवारवादी हो गए। लोकसभा के चुनाव में भाजपा ने बदतमीजी की थी। लेकिन इस उपचुनाव में ऐतिहासिक परिणाम आएगा।
आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक परिणाम आएगा। ऐसा ही परिणाम तेज प्रताप के चुनाव में भी आएगा। हार का परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आयेगा। यह पार्टी चुनाव जीतने के लिए दंगा करवाती है। इस सरकार में किसानों की हालत बेकार है उनको डीएपी खाद नहीं मिल पर रही है। किसान मज़बूरी में आत्महत्या करने को मजबूर है।









