
मोदी सरकार 3.0 का पहला आम बजट मंगलवार को केंद्रीय वित्तमंत्री ने पेश किया। इस बजट में जनता की हर वर्ग को ध्यान दिया गया है। साथ ही बिहार और आंध्र प्रदेश राज्य को केंद्र सरकार से खास तोहफा मिला है। सरकार की तरफ से दोनों राज्यों को विकास कार्य और परियोजानाओं के लिए हजारों करोड़ों रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।
बिहार को 58,900 करोड़ रूपए का तोहफा
केंद्र सरकार की तरफ से बिहार राज्य को कुल 58,900 करोड़ रूपए का तोहफा दिया गया है। इस दौरान राज्य में कई सड़क परियोजनाओं के लिए 26 हजार करोड़ रूपए आवंटित किया गया है, जिसमें बक्सर-भागलपुर, पटना-पूर्णिया को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे के अलावा बोधगया, राजगीर वैशाली और दरभंगा को जोड़ने वाले एक्सप्रेस-वे बनाने का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए सरकार ने 11500 करोड़ रूपए दिए। जबकि पीरपैंती में 2400 मेगावाट का पावर प्रोजेक्ट बनाने के लिे 21,400 करोड़ रूपए आवंटित किए। वहीं बिहार में गंगा नदी पर दो नए पुल निर्मित किए जाएंगे। इसके अलावा स्पोर्ट्स इन्फ्रास्टक्चर बनाया जाएगा। इसके अलावा अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर से गया के विकास को गति मिलेगी।
आंध्रप्रदेश को मिले इतने करोड़ रूपए
केंद्री वित्त मंत्री ने आंध्र प्रदेश को भी खास तोहफा दिया है। राज्य के लिए केंद्र सरकार ने कुल 15 हजार करोड़ रूपए का आवंटन किया है। इसके अलावा सरकार की तरफ से आंध्र प्रदेश पुनर्निर्माण अधनियम के तहत अतिरिक्त राशि भी प्रदान की जाएगी। साथ ही राज्य के पोलावरम सिंचाई परियोजना को पूरा करने के लिए भी आर्थिक मदद दी जाएगी। वहीं राज्य के पिछड़े इलाकों के विकास के भी सरकार द्वारा काम किया जाएगा।









