हथियारों का शौकीन 70 साल के लल्लन खान का विवादों से पुराना नाता

विवाद में फरहीन नाम की महिला और उसके बेटे हम्जला व देवर ताज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना का मुख्य आरोपी लल्लन खान है।

लखनऊ के मलिहाबाद में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार को देर शाम हुई। उसका सीसीटीवी फुटेज भी तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने बताया कि जमीन कब्जा को लेकर विवाद हुआ था। हत्या को अंजाम देने वाला आरोपी 70 साल का बुजुर्ग है। हत्यारे का नाम लल्लन खान है। यह कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है, लल्लन खान चला रहा है।

बता दें कि मलिहाबाद में जमीन की पैमाइश के बाद विवाद हो गया था। इसी विवाद में फरहीन नाम की महिला और उसके बेटे हम्जला व देवर ताज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना का मुख्य आरोपी लल्लन खान है। जिसने अपनी लाइसेंसी राइफल से ताबड़तोड़ पांच गोलियां चलाईं।

लल्लन खान का विवादों से पुराना नाता है। 1985 पुलिस की दबिश में उसके घर से कई हथियार बरामद हुए थे। एक ही लाइसेंस पर कई हथियार खरीदे थे। इसके साथ कई अवैध असलहे भी मिले। लल्लन शुरू से ही हथियारों का शौकीन रहा है। इसके अलावा लल्लन खान पर कई मुकदमे चल रहे हैं। इसके बावजूद उसका लाइसेंस कैसे रिन्यू हो गया। अब इसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button