मनोरंजन डेस्क- दीपावली के खास मौके पर सलमान खान और कैटरीना कैफ ने देशवासियों को टाइगर-3 का तोहफा दिया है. इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना एक्शन सीन करते हुए दिखाई देंगी. इस फिल्म के डायरेक्टर मनीष शर्मा है. इस मूवी को देखने के लिए फैंस ने एडवांस में बुकिंग कर रखी है. अनुमान के मुताबिक फिल्म अपने ओपनिंग डे पर कमाल करने वाली है.
पहले दिन में फैंस टाइगर-3 के लिए तेज रफ्तार के साथ बुकिंग कर रहे हैं.अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म अपने ओपनिंग डे पर 40 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है.
कहा जा रहा है कि सलमान की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल करके नहीं दिखा पाई थी.इसलिए टाइगर फ्रेंचाइजी उनके लिए लकी साबित हो सकती है.और ये सलमान की वो फिल्म बनेगी,जिसका दर्शकों को कब से इंतजार था.
सलमान और कैटरीना के साथ इस फिल्म में इमरान हाशमी विलेन के रुप में दिखाई देंगे.और ये क्लू दिया गया था कि सलमान के साथ फिल्म में शाहरुख खान यानी की पठान भी टाइगर की मद्द करते हुए दिखाई देंगे.









