ज्ञानवापी परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, भारी फोर्स तैनात

ASI (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) के चलते ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की सुरक्षा को बड़ा कर दिया. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने गुरूवार ASI को सर्वेक्षण करने की अनुमति दे दी है.

वाराणसी; ASI (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) के चलते ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की सुरक्षा को बड़ा कर दिया. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने गुरूवार ASI को सर्वेक्षण करने की अनुमति दे दी है. किसी भी गतिविधि को देखते हुए ज्ञानवापी मस्जिद परिसर समेत काशी की सुपक्षा को चाकचौबंद किया गया है.

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की एक टीम परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने के लिए ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में पहुंच चुकी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबित सर्वे के दौरान मुश्लिम पक्ष की तरफ से कोई भी प्रतिनिधि वहां मौजूद नहीं है.

सर्वे को लेकर हिंदू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी का कहना है कि ”ASI ही बता सकता है कि सर्वे पूरा करने में कितने दिन लगेंगे. अयोध्या में राम मंदिर का सर्वे पूरा करने में 7-8 महीने लग गए. वहीं, ज्ञानवापी मामले पर हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने कहा, “इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कल (गुरुवार) को ASI को सर्वेक्षण करने की अनुमति दी थी. ASI और जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. हम भी वहां जा रहे हैं. यह सर्वेक्षण इतिहास रचने की ओर एक कदम है.

Related Articles

Back to top button