”TMC रामभक्तों पर अत्याचार करती”… जॉयपुर विधानसभा में CM योगी ने खुले मंच से दिया बड़ा बयान

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र का पैसा TMC के गुंडे हजम कर लेते हैं। सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी पैसा भेजते हैं, लेकिन TMC उसे हजम कर जाती है।

पश्चिम बंगाल: जॉयपुर विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि TMC रामभक्तों पर अत्याचार करती है और दुर्गा पूजा को रोकने की कोशिश करती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र का पैसा TMC के गुंडे हजम कर लेते हैं। सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी पैसा भेजते हैं, लेकिन TMC उसे हजम कर जाती है।

योगी ने यह भी कहा कि TMC गरीबों के हक पर डकैती डालती है। उन्होंने बताया कि बंगाल में उद्योग और धंधे चौपट हो रहे हैं। सीएम ने TMC पर तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पार करने का आरोप लगाया।

योगी ने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले यूपी में त्योहारों पर दंगे होते थे।उन्होंने याद दिलाया कि 2017 से पहले सरेआम गौहत्या होती थी और यूपी में अराजकता चरम पर थी।

आज यूपी में किसान और नौजवान खुशहाल हैं, और राज्य में न कर्फ्यू है न दंगा, सब कुछ शांतिपूर्ण है, ऐसा दावा किया। सीएम योगी ने कहा कि अब यूपी में सड़क पर नमाज नहीं होती है।

उन्होंने बताया कि यूपी में एक ही नारा गूंजता है – “न गौमाता को कटने देंगे, न हिंदुओं को बंटने देंगे।” अंत में, उन्होंने कहा कि यूपी में मस्जिदों से अजान की आवाज नहीं आती है।

Related Articles

Back to top button