यूपी विधानसभा के बजट सत्र का आज 8वां दिन, CM योगी आदित्यनाथ करेंगे बजट पर चर्चा

यूपी विधानसभा के बजट सत्र का आज 8वां दिन है.आज सदन में बजट पर चर्चा की जाएगी. सीएम योगी आदित्यनाथ बजट पर चर्चा करेंगे.

लखनऊ- यूपी विधानसभा के बजट सत्र का आज 8वां दिन है.आज सदन में बजट पर चर्चा की जाएगी. सीएम योगी आदित्यनाथ बजट पर चर्चा करेंगे. यूपी विधानसभा में अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे.11 बजे से विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी.

इसमें बजट पर चर्चा के समय सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे के आमने-सामने होंगे.सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा मुखिया अखिलेश यादव सदन में अपनी बात रखेंगे. दोनों एक-दूसरे पर हमलावर नजर आ सकते हैं. इसके अलावा सदन में प्रश्न काल सहित अन्य विधाई कार्य भी होंगे.

2 फरवरी से बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के भाषण के साथ शुरू हुई थी. 3 फरवरी को दिवंगत विधानसभा सदस्यों को श्रद्धांजलि देते हुए शोक प्रस्ताव पारित किया गया था. योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में ऐतिहासिक 7.36 लाख करोड़ रुपए के बजट को पेश किया था.

Related Articles

Back to top button