आज महाराष्ट्र में दमखम दिखाएंगे सपा मुखिया, जानिये क्या है रणनीति

आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव महाराष्ट्र में दमखम दिखाएंगे।

आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव महाराष्ट्र में दमखम दिखाएंगे। बता दें कि वो महाराष्ट्र में मालेगांव में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके बाद अगले दिन 19 अक्तूबर को धुले में एक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल होने के नाते समाजवादी पार्टी ने महाराष्ट्र में अपने विस्तार करना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव का ये दौरा भी इसी कड़ी से जुड़ा है। अगर समाजवादी पार्टी को महाराष्ट्र में दमखम दिखाना है और सम्मानजनक सीटें हासिल करनी हैं तो रणनीतिक तौर पर मजबूत बनना होगा। इसीलिए अखिलेश यादव वोटरों को साधने की कवायद में लग चुके हैं। अखिलेश यादव के पहले दौरे को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। लोकसभा चुनावों में अखिलेश यादव की अगुवाई वाली सपा ने उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक सीटें जीती थीं। कयास लगाया जा रहा है कि कहीं न कहीं इसका फायदा महाराष्ट्र चुनाव में इंडिया गठबंधन को हो सकता है।

महाराष्ट्र में हैं सपा के दो विधायक

महाराष्ट्र में फिलहाल समाजवादी पार्टी के दो विधायक हैं। जिनमें शिवाजी नगर से अबू आजमी और भिवंडी पूर्व से रईस शेख हैं। लेकिन महाराष्ट्र में अखिलेश यादव मुस्लिम और उत्तर भारतीय वोटरों को इंडिया गठबंधन यानी महाविकास आघाडी के पक्ष में लाने के लिए सभाएं कर सकते हैं या फिर रैलियों का हिस्सा बन सकते हैं। सपा का दावा है कि 30 सीटों पर महाराष्ट्र में वोट बैंक होने का दावा किया है। पार्टी कहीं न कहीं चाहती है कि उसे एमवीए में ज्यादा सीटें मिलें। पार्टी की नजर 10-12 सीटों पर हैं लेकिन ऐसा शायद न हो। माना जा रहा है कि पार्टी को सिर्फ और सिर्फ 3-4 सीटों में ही समझौता करना पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button