पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आज 100वां एपिसोड आज, कई मायनों में होगा ऐतिहासिक, दिल्ली से यूएन तक गूंजेगी आवाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 100वां एपिसोड आज प्रसारित होगा। इस मौके को ऐतिहासिक बनाने की सरकार और बीजेपी ने जोरदार तैयारी की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड आज प्रसारित होगा। इस मौके को ऐतिहासिक बनाने की सरकार और बीजेपी ने जोरदार तैयारी की है। अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में लाइव प्रसारण से लेकर देश भर में विशेष स्क्रीनिंग तक ‘मन की बात’ का यह 100वां एपिसोड काफी ऐतिहासिक होने की उम्मीद है।

आज यानी की रविवार की सुबह 11 बजे 100वां एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। मन की बात के सौवें एपिसोड से पहले ये वीडियो जारी किया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि मन की बात कार्यक्रम को रिकॉर्ड करने के दौरान किस तरह की तैयारी की जाती है। पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को बीजेपी ऐतिहासिक बनाने में जुटी है। बीजेपी ने देशभर के बूथ स्तर पर लगभग 4 लाख सेंटरों में मन की बात का प्रसारण करने की योजना बनाई है ताकि सभी लोग इसे सुन सकें।

बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने तीन अक्टूबर, 2014 को पहली बार ‘मन की बात’ के जरिए राष्ट्र को संबोधित किया था। जिसके बाद से ये रेडियो कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे प्रसारित होता है। मन की बात’ कार्यक्रम में आम लोगों की ऐसी प्रेरक कहानियां शामिल की जाती हैं जो ‘राष्ट्र-निर्माण के लिए महत्वपूर्ण’ हैं और प्रधानमंत्री राष्ट्र-निर्माण पर अपने विभिन्न विचार साझा करते हैं जो ‘पूरी तरह से गैर-राजनीतिक और जन-केंद्रित’ होते हैं।

Related Articles

Back to top button