
Breaking News: आज फतेहपुर के खागा क्षेत्र स्थित पाम्भीपुर के पास दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में गार्ड डिब्बा और इंजन पटरी से उतर गए, लेकिन सौभाग्यवश बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, DFCCIL ट्रैक पर सिग्नल न मिलने की वजह से पहली मालगाड़ी खड़ी थी, और पीछे से दूसरी मालगाड़ी टकरा गई।
इस घटना के बाद अप लाइन बाधित हो गई है, और रेलवे अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। यह घटना रेलवे के व्यवसायिक कॉरिडोर पर हुई है, और खागा कोतवाली क्षेत्र के पांभीपुर का मामला बताया जा रहा है।









