
उत्तर प्रदेश में इन दिनों अपराधियों का बोल बाला है। प्रदेश में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है की आए दिन कोई ना कोई घटना को अंजाम दे रहे है। प्रदेश में पुलिस प्रशासन का खौफ कम होता दिख रहा है। प्रदेश में भले ही अपराधियों पर बुल्डोज़र चल रहा हो लकिन ऐसा लगता है कि अपराधियों पर इसका कोई भी असर नहीं दिख रहा है। जिसका ताजा उद्दाहरण यूपी में आज का अपराध है। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में आज लगभग 10 लोगों की हत्या की गयी और कई जगह लूट रेप जैसी घटनाएं सामने आयी है।
10 हत्याओं की घटना से दहली यूपी
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिले में 10 लोगों की हत्या की खबर सामने आ रही है।
- यूपी के गाजीपुर में पत्नी, 2 बच्चों की हत्याकर युवक ने की आत्महत्या। युवक ने दो बच्चों, पत्नी की हत्याकर खुद भी जान दी। पत्नी और दो बच्चों की गला दबाकर हत्या की उसके बाद युवक ने खुद फांसी पर लटक कर की आत्महत्या।
- बुलंदशहर में मोटर रिपेयरिंग की फैक्ट्री में चौकीदार की हत्या कर दी गयी। सिर पर लाठी डंडों से वारकर की गई निर्मम हत्या।
- मथुरा में 5 दिन से गायब बच्चे का कुएं में मिला शव। परिजन जता रहे बच्चे की हत्या की आशंका। मासूम की हत्या को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश
- मेरठ में घर में घुसकर युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी। पहले गोली मारी, फिर चाकू से गर्दन काटी बचाने आई पत्नी और बहन के ऊपर भी हुआ हमला।
5.हापुड़ जिले में अनियंत्रित ट्रक ने व्यक्ति को कुचला जिससे व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। ट्रक से कुचलकर हत्या की आशंका।
- श्रावस्ती में बकाया पैसा मांगने गए युवक का गांव के बाहर सूरज कुंडा नाले में मिला शव। परिजनों ने हत्याकर शव फेंकने का लगाया आरोप।
- सीतापुर में जमीन विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गयी। पोते ने अपने दादी की निर्मम हत्या कर दी।
- कन्नौज में देवर ने भाभी की पीट-पीटकर की निर्मम हत्या कर दी। शराब के लिए रुपयों का बना रहा था दबाव। फरार आरोपी देवर की तलाश में जुटी पुलिस।
यूपी में आज की लूट की घटनाएं
- प्रयागराज में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े 1.5 लाख रुपए की लूट की। बैंक से पैसा निकालकर घर जा रहा था पीड़ित।
- राजधानी लखनऊ में महिला से बदमाशों ने किया लूट का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों से चेन लूट के दौरान भिड़ी महिला। बदमाश लूट की वारदात को नहीं दे सके अंजाम।
- बरेली जिले में लकड़ी खरीदने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े। दोनों पक्षों में जमकर हुयी मारपीट और 95 हजार रुपए लूटने का भी लगाया आरोप।
बुलंदशहर में 3 साल की बच्ची से रेप
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर 3 साल की मासूम बच्ची के साथ ताऊ ने किया रेप। घर में अकेली लड़की को पाकर किया रेप। मां-बाप को देखकर आरोपी ताऊ मारपीट कर भागा।









