
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) द्वारा 1 अप्रैल 2026 से लागू किए गए नए टोल रेट्स ने यात्रियों के बजट पर असर डाला है। अब उत्तर प्रदेश के प्रमुख एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा महंगी हो गई है। इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर चार एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों पर पड़ेगा। सभी वाहन श्रेणियों में टोल रेट्स में वृद्धि की गई है, जिसमें हल्के वाहनों से लेकर भारी कमर्शियल वाहनों तक शामिल हैं।
यहां जानिए टोल दरों में वृद्धि

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर वाहनों के लिए टोल में वृद्धि की गई है। दोपहिया और तीन पहिया वाहनों के लिए 5 रुपये, जबकि कार, जीप और वैन के लिए 10 रुपये अधिक टोल देना होगा। भारी वाहनों पर 85 रुपये की वृद्धि की गई है।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की नई और पुरानी टोल दरें
| वाहन का प्रकार | वर्तमान टोल दर (₹) | पुरानी टोल दर (₹) |
|---|---|---|
| टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, लीगली रजिस्टर ट्रैक्टर | 335 | 330 |
| कार, जीप, वैन या एलएमवी | 675 | 665 |
| हल्के व्यावसायिक यान, हल्के माल यान या मिनी बस | 1065 | 1045 |
| बस या ट्रक | 2150 | 2100 |
| भारी निर्माण कार्य मशीन, ईएमई, एमएवी | 3290 | 3225 |
| विशाल आकार के यान (7 या अधिक धुरी वाले वाहन) | 4230 | 4145 |
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टोल रेट्स में कोई बढ़ोतरी नहीं
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर छोटे वाहनों के लिए राहत दी गई है। यहां टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर वाहनों के लिए टोल दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। यात्री पहले की तरह 350 रुपये का पेमेंट करेंगे।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की नई और पुरानी टोल दरें
| वाहन का प्रकार | वर्तमान टोल दर (₹) | पुरानी टोल दर (₹) |
|---|---|---|
| टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, लीगली रजिस्टर ट्रैक्टर | 350 | 350 |
| कार, जीप, वैन या एलएमवी | 700 | 700 |
| हल्के व्यावसायिक यान, हल्के माल यान या मिनी बस | 1105 | 1105 |
| बस या ट्रक | 2240 | 2225 |
| भारी निर्माण कार्य मशीन, ईएमई, एमएवी | 3430 | 3420 |
| विशाल आकार के यान (7 या अधिक धुरी वाले वाहन) | 4400 | 4385 |
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भी राहत
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। यह रूट पार करने के लिए अब भी 315 रुपये का भुगतान करना होगा।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की नई और पुरानी टोल दरें
| वाहन का प्रकार | वर्तमान टोल दर (₹) | पुरानी टोल दर (₹) |
|---|---|---|
| टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, लीगली रजिस्टर ट्रैक्टर | 315 | 315 |
| कार, जीप, वैन या एलएमवी | 635 | 635 |
| हल्के व्यावसायिक यान, हल्के माल यान या मिनी बस | 1000 | 1000 |
| बस या ट्रक | 2025 | 2010 |
| भारी निर्माण कार्य मशीन, ईएमई, एमएवी | 3100 | 3085 |
| विशाल आकार के यान (7 या अधिक धुरी वाले वाहन) | 3980 | 3965 |
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर कार चालकों के लिए टोल वृद्धि
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर कार के टोल टैक्स में 10 रुपये की वृद्धि की गई है, जो पिछले साल की तुलना में अधिक है।
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की नई और पुरानी टोल दरें
| वाहन का प्रकार | वर्तमान टोल दर (₹) | पुरानी टोल दर (₹) |
|---|---|---|
| टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, लीगली रजिस्टर ट्रैक्टर | 145 | 140 |
| कार, जीप, वैन या एलएमवी | 295 | 285 |
| हल्के व्यावसायिक यान, हल्के माल यान या मिनी बस | 440 | 440 |
| बस या ट्रक | 845 | 840 |
| भारी निर्माण कार्य मशीन, ईएमई, एमएवी | 1345 | 1335 |
| विशाल आकार के यान (7 या अधिक धुरी वाले वाहन) | 1755 | 1745 |
1 अप्रैल 2026 से उत्तर प्रदेश के चार प्रमुख एक्सप्रेसवे पर यात्रा महंगी हो गई है, जिससे यात्रियों को अपने यात्रा बजट में बदलाव करना पड़ेगा।









