‘Potter’ डायलॉग कैसे बना आइकॉनिक, टॉम फेल्टन ने किया बड़ा खुलासा

उन्होंने बताया कि बचपन में अपने बड़े भाइयों के साथ रहने की वजह से उन्हें अक्सर मजाक में अलग-अलग नामों से बुलाया जाता था

हॉलीवुड फिल्म सीरीज हैरी पॉटर में ड्रेको मालफॉय का किरदार निभाने वाले टॉम फेल्टन ने अपने मशहूर डायलॉग “पॉटर” को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें बिल्कुल नहीं पता था कि उनके यह डायलॉग इतने आइकॉनिक बन जाएंगे।

एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान टॉम फेल्टन ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि सिर्फ “पॉटर” बोलने का अंदाज दर्शकों पर इतना गहरा असर डालेगा। उन्होंने बताया कि बचपन में अपने बड़े भाइयों के साथ रहने की वजह से उन्हें अक्सर मजाक में अलग-अलग नामों से बुलाया जाता था, जिससे उनके बोलने के अंदाज में स्वाभाविक रूप से तीखापन आ गया।

फेल्टन ने कहा कि जैसे-जैसे फिल्मों में उनका किरदार आगे बढ़ाया, वैसे-वैसे “पॉटर” बोलने का उनका अंदाज और भी ज्यादा तीखा होता गया। आज भी जब वह किसी फैन के सामने यह डायलॉग बोलते हैं, तो दर्शकों में उत्साह और तालियां गूंजने लगती हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें इस बात का एहसास बाद में हुआ कि उनके कई डायलॉग दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो चुके हैं। टॉम फेल्टन ने हैरी पॉटर एंड द कर्सड चाइल्ड में ड्रेको मालफॉय के किरदार को दोहराया निभा रहे हैं, जहां उनके पुराने डायलॉग्स को फिर से शामिल किया गया है।

इस नाटक में उनके किरदार के बेटे स्कॉर्पियस मालफॉय का रोल निभाने वाले कलाकार के बारे में उन्होंने मजाक में कहा कि वह “पॉटर” उनसे भी बेहतर अंदाज में कहते हैं।

टॉम फेल्टन ने अपने को-स्टार डेनियल रैडक्लिफ के साथ अपनी मुलाकातों के पलों को भी साझा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर पुरानी यादों को ताजा किया, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।

टॉम फेल्टन का यह बयान एक बार फिर साबित करता है कि फिल्मों के कुछ डायलॉग्स समय के साथ इतिहास बन जाते हैं, भले ही कलाकार को उस समय इसका अंदाजा न हो।

Related Articles

Back to top button