यूपी में शीर्ष IAS अफसरों के तबादले, एम देवराज नियुक्त विभाग में बनाए गए एसीएस

यूपी सरकार द्वारा मोनिका गर्ग को कृषि उत्पादन आयुक्त का पद दिया गया है। आपको बता दें ये दूसरा महत्वपूर्ण पद होता है।

उत्तर प्रदेश में तबादले का दौर जारी है। इस बीच सोमवार को सरकार द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है, जिसमें अधिकारियों के हाई प्रोफाइल तबादले किए गए हैं। शासन में सबसे महत्त्वपूर्ण पद ACS की जिम्मेदारी नए अधिकारी को सौंपी गई है। दरअसल, एम. देवराज को नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग का ACS अधिकारी बनाया गया है। देवराज सबसे ताकतवर अफसर बनकर उभरे हैं।

इन अधिकारियों की हुई नियुक्ति

यूपी सरकार द्वारा मोनिका गर्ग को कृषि उत्पादन आयुक्त का पद दिया गया है। आपको बता दें ये दूसरा महत्वपूर्ण पद होता है। वहीं बीना कुमारी को झटका लगा है उन्हें महिला कल्याण और बाल विकास पुष्टाहार विभाग से हटाकर आयुष विभाग का चार्ज दिया गया है। बीना के पास आबकारी और गन्ना बना रहेगा। इसके अलावा लीना जौहरी को एसीएस महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग बनाया गया है। रविन्द्र को कृषि विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। रविन्द्र नायक को सचिवालय प्रशासन के साथ पशुधन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button