
लखनऊ- 9वीं मोहर्रम के जुलूस के लिए यातायात परिवर्तित किया गया है. मोहर्रम जुलूस के लिए राजधानी लखनऊ में 16 जुलाई को यातायात डायवर्ट रहेगा. मोहर्रम जुलूस के लिए यातायात परिवर्तन हुआ है.
जुलूस में मंगलवार को पुराने शहर में यातायात परिवर्तित रहेगा.9वीं मोहर्रम के दिन आशूर का जुलूस रात 9 बजे से शुरू होगा. नाजिम साहिब का इमामबाड़ा विक्टोरिया स्ट्रीट से शुरू होगा.
जुलूस दरगाह हज़रत अब्बास मोहल्ला रुस्तम नगर में समाप्त होगा.इसको लेकर शाम 7 बजे से समाप्ति तक यातायात डायवर्ट रहेगा.









