
पिथौरागढ- एक तरफ उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है.पहाड़ी इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है.दूसरी तरफ पिथौरागढ जिले में बड़ा ही दर्दनाक हादसा हो गया है.होकरा मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों की गाड़ी खाई में गिर गई.और राम गंगा नदी में समा गई. भक्तों से भरी तेज रफ्तार जीप हादसे का शिकार हो गई. गाड़ी में कुल 12 लोग सवार थे.और सभी के सभी लोग काल के गाल में समा गए.
गाड़ी में सवार 12 लोगों की मौत हो गई.वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस फोर्स,एसडीआरएफ अस्कोट और एंबुलेंस के साथ राजस्व की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई. वाहन में सवार लोग बागेश्वर तहसील कपकोट शामा, भनार के रहने वाले थे.
बता दें कि कपकोट से एसडीआरएफ,पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई थी. और ये दर्दनाक हादसा बांडर क्षेत्र के पास हुआ है.









