
Bihar Train Accident : विहार के बक्सर जिले में रघुनाथपुर स्टेशन पर बुधवार रात को एक ट्रेन हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि दिल्ली के आनंद विहार से कामाख्या जाने वाली नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार रात 9 :35 बजे रघुनाथपुर स्टेशन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक दिल्ली आनंद विहार कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 23 बोगियां पटरी से उतर गई.
विहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन पर बुधवार रात को एक ट्रेन बेपटरी हो जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
जानकारी के मुताबिक आनंद विहार कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 23 बोगियां बेपटरी हो गई। ट्रेन हादसे में छह से अधिक लोगों की मौत हो गयी हैं. और करीब 100 लोग से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी मिलने पर मौके पर NDRF, SDRF टीम पहुंची।









