
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के विभिन्न जिलों और मंडलों में प्रशासनिक सुधारों के तहत 41 PCS अफसरों के ट्रांसफर की सूची जारी की है। इस फेरबदल में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिससे राज्य की प्रशासनिक कार्यकुशलता को और बेहतर बनाने का लक्ष्य है।
मुख्य ट्रांसफर और नई तैनातियां..
- जैनेंद्र सिंह को एडीएम प्रशासन देवरिया बनाया गया।
- दिनेश को मुख्य राजस्व अधिकारी मऊ की जिम्मेदारी दी गई।
- पूर्णिमा सिंह को एडीएम प्रशासन बरेली के पद पर तैनात किया गया।
- भानु प्रताप यादव को अपर आयुक्त सहारनपुर मंडल, जबकि अतुल कुमार को अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल नियुक्त किया गया।
- राजीव पांडेय को एडीएम न्यायिक इटावा बनाया गया।
- मनोज कुमार तिवारी को अपर आयुक्त बस्ती मंडल का पद सौंपा गया।
- विनोद कुमार पांडेय को नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद की जिम्मेदारी दी गई।
- संजीव कुमार शाक्य को एडीएम नमामि गंगे प्रयागराज के पद पर तैनात किया गया।
- ज्ञानेश्वर प्रसाद को एडीएम न्यायिक मैनपुरी नियुक्त किया गया।
- खालिद अंजुम को एडीएम न्यायिक सीतापुर, और भारत राम को एडीएम न्यायिक बुलंदशहर नियुक्त किया गया।
न्यायिक अधिकारियों की तैनाती में बदलाव..
सैकड़ों न्यायिक अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों को नए कार्यक्षेत्र सौंपे गए हैं। इनमें अशोक कुमार यादव (एडीएम न्यायिक ललितपुर), संदीप कुमार श्रीवास्तव (एडीएम न्यायिक बदायूं), जंग बहादुर यादव (एडीएम न्यायिक रामपुर), ज्ञान प्रकाश यादव (एडीएम न्यायिक सिद्धार्थनगर) और रमेश चंद्र (एडीएम न्यायिक सोनभद्र) शामिल हैं।
इसके अलावा, राजेश चंद्र को एडीएम न्यायिक मेरठ, राम आसरे वर्मा को एडीएम न्यायिक सहारनपुर, और मंजूर अहमद अंसारी को एडीएम न्यायिक कासगंज बनाया गया है। वही इस फेरबदल में देश दीपक सिंह को एडीएम न्यायिक बरेली, और संजय कुमार सिंह को उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ के पद पर तैनात किया गया।
नगर निगम और जिलों में नई नियुक्तियां
लवी त्रिपाठी को अपर नगर आयुक्त नगर निगम मेरठ और आशुतोष राय को अपर नगर आयुक्त नगर निगम मुरादाबाद के पद पर तैनात किया गया है। वहीं अंगद यादव को उप जिलाधिकारी बुलंदशहर नियुक्त किया गया है।