UP में एक बार फिर चली तबादला एक्सप्रेस: 15 IPS अधिकारी किए गए इधर से उधर!

Uttar Pradesh: पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 15 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं....

UP IPS Trasfer: सरकार ने राज्य के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 15 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। यह फेरबदल यूपी में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है, जिसमें कई जिलों में नए एसपी और सेनानायक की तैनाती की गई है।

नए तैनात किए गए अधिकारी…..

  1. आलोक प्रियदर्शी को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।
  2. अभिषेक यादव अब पुलिस अधीक्षक, पीलीभीत होंगे।
  3. प्रशांत वर्मा को पुलिस अधीक्षक, रेलवे प्रयागराज की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  4. अविनाश पांडेय को सेनानायक, 1वीं वाहिनी PAC, लखनऊ बनाया गया है।
  5. आरती सिंह को पुलिस अधीक्षक, फतेहगढ़ के रूप में नियुक्त किया गया।
  6. रोहित मिश्रा को पुलिस अधीक्षक, रेलवे, लखनऊ के पद पर तैनात किया गया।
  7. सुधा सिंह को DIG रेलवे लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  8. प्रबल प्रताप सिंह को SP महोबा बनाया गया।
  9. पूजा यादव को सेनानायक, 45वीं वाहिनी PAC अलीगढ़ नियुक्त किया गया।
  10. बीबीजीटीएस मूर्थी को SSP झांसी के पद पर तैनात किया गया।
  11. अरविंद मिश्रा को SP कानपुर देहात की जिम्मेदारी दी गई।
  12. चक्रेश मिश्र को SP एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ बनाया गया।
  13. अमित कुमार को सेनानायक, 24वीं वाहिनी PAC मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई।
  14. अंकुर अग्रवाल अब SP सीतापुर होंगे।
  15. पलाश बंसल को SP बांदा के रूप में तैनात किया गया।

यह फेरबदल राज्य में पुलिस की कार्यप्रणाली को और सशक्त बनाने के लिए किया गया है। अधिकारियों को उनके नए कार्यक्षेत्र में प्रभावी तरीके से काम करने के लिए पूरी स्वतंत्रता और जिम्मेदारी दी गई है। इस बदलाव से पुलिस विभाग में ताजगी और नया जोश आएगा, जिससे राज्य में बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button