
Desk : आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य पाल गंगवार द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की तैयारियों के संबंध में समस्त नोडल अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई. बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए की सभी अधिकारी निर्वाचन के कार्यों में लग जाए. साथ ही निर्देश दिया की आदर्श आचार संहिता लागू होते ही एमसीसी का अनुपालन कड़ाई से कराना सुनिश्चित कराया जाए.
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निम्नवत दिशा निर्देश दिए गए.
1- बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए की अभी से ही नामांकन प्रक्रिया के फार्मेट की सूची, पोलिंग पर्सनल की ट्रेनिंग, सेक्टर/जोनल मेजिस्ट्रेट की ट्रेनिंग आदि कार्य की व्यवस्था करना सुनिश्चित कर लिया जाए. पोलिंग पर्सनल की ट्रेनिंग के साथ ही उप जिलाधिकारी, अपर नगर मेजिस्ट्रेट और तहसीलदार भी ट्रेनिग लेना सुनिश्चित करे. बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए के पोलिंग पर्सनल की ट्रेनिंग के.के.सी. कालजे में कराई जाएगी. जिसके लिए अभी से ही सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा ली जाए. उन्होंने बताया की पोलिंग पर्सनल की ट्रेनिंग के नोडल अपर जिलाधिकारी भू आद्वितीय होंगे.
साथ ही निर्देश दिया की पोलिंग पर्सनल की ट्रेनिंग के लिए सभी कमरों में जहा ट्रेनिंग होगी वहां स्मार्ट बोर्ड लगवाए जाए। जिस पर यूट्यूब के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी के सेशन का भी लाइव प्रसारण किया जाएगा. जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए की ट्रेनिंग में प्रत्येक कमरे में चार-चार EVM VVPAT की व्यवस्था हैंड्स आन ट्रेनिंग के लिए की जाए. उन्होंने बताया की ट्रेनिंग के दौरान की व्यवस्थाएं अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति के द्वारा सुनिश्चित की जाएगी. ट्रेनिंग स्थल पर पेयजल, लाइटिंग, पंखा व खानपान को सम्पूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति की होगी. उक्त के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया की पोलिंग पर्सनल की अटेंडेंस गूगल फार्म के माध्यम से ली जाएगी.
2- जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया की पोलिंग पार्टी रवानगी के समय या काउंटिंग के समय अत्यधिक भीड़ के कारण मोबाईल नेटवर्क जैम हो जाता है, जिसके लिए एक दूसरे से संपर्क करना मुश्किल हो जाता हैं. जिसके लिए निर्देश दिए गए की सभी स्थलो पर कई सर्विस प्रोवाइडर के वाई फाई राउटर लगवाना सुनिश्चित कराया जाए.
3- मतदाता जागरूकता: जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया की मतदाता जागरूकता Systematic Voters’ Education and Electoral Participation program (SVEEP) कार्यक्रमों के लिए मुख्य विकास अधिकारी को नोडल बनाया गया है. उक्त के साथ ही SVEEP कार्यक्रमों के लिए पीडी ग्राम्य विकास, जिला विद्यालय निरीक्षक व उच्च शिक्षा अधिकारी सह नोडल होंगे। मतदाता जागरूकता के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गए की नोडल अधिकारी द्वारा एक वृहद कार्ययोजना बनाकर परसो तक प्रस्तुत की जाए. साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए गए की सभी इंटर कालेजों में कक्षा 11वीं कक्षा 12वीं के बच्चों के माध्यम से लोगो को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाए.
इसके लिए हर विद्यालय में एक दिन जागरूकता से संबंधित एक्टिविटी का आयोजन कराया जाए ताकि बच्चे अपने माता पिता और परिजनों को मतदान करने के लिए जागरूक कर सके. सूचना विभाग द्वारा प्रतिदिन sveep कार्यक्रमों के संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी करके प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से लोगो को मतदान करने के लिए जागरूक किया जाए. शहर के सभी ITMS चौराहों पर मतदाता जागरूकता संबंधित जिंगल्स/संदेशों का प्रसारण कराया जाए और मनोरंजन कर अधिकारी द्वारा मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में जागरूकता संबंधित ऑडियो वीडियो संदेश प्रसारित किए जाए.
4- AMF बूथो के सम्बंध में जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया कि जो बूथ जिस विभाग के है वहाँ की सभी व्यवस्था उसी विभाग के द्वारा की जानी है. जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी बूथो पर इन मुख्य बिन्दुओ जैसे रैंप की व्यवस्था, पेयजल, महिला व पुरुष के अलग अलग शौचालय, विधुत व्यवस्था, फर्नीचर व शेड की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए. जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि हर बूथ पर एक-एक महिला व पुरूष शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी व्यवस्थाए 10 दिन के अंदर सुनिश्चित की जाए और फ़ोटो सहित रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए. साथ ही बूथ तक आने जाने का रास्ता भी चेक करा लिया जाए की कहीं रास्ते पर जल भराव और गंदगी तो नही है. उक्त के साथ ही ऐसे बूथ जहा पर दिव्यांग (लोकोमोटर डिसेबिल व हैंडीकैप) मतदाता है उनको चिन्हित करते हुए उन पोलिंग स्टेशनों पर दिव्यांग शौचालय बनवाना सुनिश्चित किया जाए. उक्त के साथ ही सभी तहसीलदार अपनी अपनी तहसीलों के अंतर्गत जो भी बूथ है वह यह सुनिश्चित कराए की किन किन बूथों पर और क्या क्या व्यवस्थाएं सुनिश्चित करानी है. उक्त के साथ ही जिन माल्टिस्टोरी बिल्डिंग्स में जो बूथ बने है वह पर बूथ संख्या और पोलिंग सेंटर के नाम से संबंधित बोर्ड लगवाना सुनिश्चित कराए.
5- बैलेट पेपर, पोस्टल बैलेट और ETPBS सर्विस वोटर को व्यवस्था: उक्त कार्य के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सचिव एलडीए को नोडल नामित किया गया हैं. साथ ही निर्देश दिया की लोकसभा लखनऊ और लोकसभा मोहनलालगंज के लिए एक-एक सहायक नोडल अधिकारी नामित करना सुनिश्चित किया जाए.
6- जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया की ECI वेबसाइट पर Know Your Booth लिंक पर जा कर या https://electoralsearch.eci.gov.in/ पर जा कर अपने पोलिंग बूथ की जानकारी प्राप्त की जा सकती है. उक्त लिंक पर जाने के पश्चात एपिक नंबर या मोबाईल नंबर या अपना नाम पिता का नाम दर्ज करके मतदाता पर्ची निकली जा सकती है. जिला निर्वाचन अधिकार द्वारा बताया गया की अगले सात दिन यह अभियान चलाया जाएगा जिसमे जनपदवासी अपना नाम मतदाता सूची में देखना सुनिश्चित करेगे. इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा वोटर पर्ची के वितरण से पहले एक पर्ची का वितरण कराया जाएगा, जिसमे जनपदवासियों के नाम जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी का संदेश भी होगा.
उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन, अपर नगर आयुक्त ललित, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन शुभी सिंह, अपर जिलाधिकारी भू. आ. प्रथम धर्मेन्द्र, अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी भू. आ. द्वितीय, अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती राकेश सिंह, पीडी ग्राम्य विकास, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया.









