
लखनऊ: पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव के मतों की गिनती सुबह से चल रही है, पंजाब को छोड़ के सभी चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी वापसी कर रही है. पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सुनामी के चलाई है और 91 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है. वहीँ बाकी बचे चार राज्यों के रुझानों से भाजपा की वापसी तय हो गयी है. उत्तर प्रदेश में भाजपा ने तूफानी वापसी की है. प्रदेश में 259 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बनाये हुए है तो समाजवादी पार्टी 136 आरएलडी 9 कांग्रेस 1 और बसपा 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.
उत्तराखंड में भी भाजपा अपनी सरकार की वापसी कर रही है जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है. उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने 46 कांग्रेस ने 20 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं.यहां पर बसपा के खाते में 1 सीट तो अन्य के कहते में 2 सीटे आयीं हैं.
मणिपुर विधानसभा की 60 में से 41 सीटों के रुझान सामने आएं हैं जिसमे अभी तक भाजपा अच्छी बढ़त में और सत्ता वापसी कर सकती है. राज्य में भाजपा 20 कांग्रेस 3 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं वही नेशनल पीपल पार्टी ने 4 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है.
बता दें कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की वापसी एक बड़ी उपलब्धि है क्यों कि समाजवादी पार्टी ने कांटे की टक्कर इन चुनावों में भाजपा को दी थी. हाँलाकि चुनावों के बाद आये एक्जिट पोल से ये कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा सत्ता में वापसी कर सकती है. आज जब नतीजे सामने हैं तो बजपा के कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है.
आलम ये है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा कार्यकर्त्ता बुलडोजर लेकर विधान भवन के सामने ख़ुशी मना रहें हैं. देर शाम संभव है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंचकर कारकर्ताओं को धन्यवाद करेंगे.
वही उत्तराखंड में भी भाजपा की वापसी से राज्य के भाजपा के समर्थकों में बेहद उत्साह है. कार्यकर्त्ता राज्य की राजधानी देहरादून पार्टी कार्यालय पहुँच रहें है. मणिपुर में अभी तक आए रुझानों में भाजपा एक अच्छी बढ़त के साथ है और सत्ता वापसी में आने को तैयार है.
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे घोषित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए तैयार है. भाजपा ने शुरूआती दौर की मतगणना में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. 80 के दशक के बाद यह पहली बार हो रहा है जब यूपी की सत्ता में कोई एक राजनैतिक दल वापसी कर रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने एक रिकॉर्ड कायम किया है.









