Turkey Earthquake: 7.8 तीव्रता के भूकंप के झटके से मच गई तबाही, तुर्की से सीरिया तक कांपी धरती

दक्षिणी तुर्की में सोमवार को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप लगभग 24 किमी (14 मील) की गहराई में आया। इस भूकंप का दक्षिणी, मध्य तुर्की और उत्तरी सीरिया में मजबूत झटके महसूस किए गए।

दक्षिणी तुर्की में सोमवार को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप लगभग 24 किमी (14 मील) की गहराई में आया। इस भूकंप का दक्षिणी, मध्य तुर्की और उत्तरी सीरिया में मजबूत झटके महसूस किए गए। मिली जनकारी के मुताबिक कम से कम दो झटके आ चुके हैं। इस भूकंप से दक्षिणी और मध्य तुर्की में व्यापक नुकसान की खबरें आ रही हैं।

देर रात दक्षिणी तुर्की में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप विशेष रूप गाज़ियांटेप और कहरामनमारस के साथ-साथ सीरिया के उत्तरी भागों में है। 7.8 तीव्रता के भूकंप ने कई इमारतों को गिरा दिया है और कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप एक प्रमुख शहर और प्रांतीय राजधानी गजियांटेप से लगभग 33 किलोमीटर (20 मील) दूर केंद्रित था।

7.8 तीव्रता के भूकंप ने सोमवार तड़के दक्षिण-पूर्व तुर्की को हिला दिया। भूकंप के झटके लेबनान और सीरिया में भी महसूस किए गए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, यह 18 किलोमीटर (11 मील) की गहराई पर केंद्रित था। करीब 10 मिनट बाद 6.7 तीव्रता का एक जोरदार झटका लगा। तुर्की की आपदा और आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी, एएफएडी ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई और इसका केंद्र कहारनमारस प्रांत के पजारसिक शहर में था।

सीरिया के राज्य मीडिया ने बताया कि उत्तरी शहर अलेप्पो और मध्य शहर हमा में कुछ इमारतें ढह गईं। विपक्ष के सीरियन सिविल डिफेंस के अनुसार, सीरिया के विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तर पश्चिम में तुर्की की सीमा से लगे कई भवन ढह गए। दमिश्क में इमारतें हिलने लगीं और बहुत से लोग डर के मारे सड़कों पर उतर आए।

Related Articles

Back to top button