Turkey-Syria Earthquake: जिंदा निकलने वालों की कम हो गई संख्या, 28000 पार कर गया मौतों का आकड़ा

तुर्की के उप राष्ट्रपति फुआत ओकटे ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तुर्की में मरने वालों की संख्या 24,617 हो गई है।

सोमवार को आए भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया में मरने वालों की संख्या 28,192 तक पहुंच गई है। तुर्की के उप राष्ट्रपति फुआत ओकटे ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तुर्की में मरने वालों की संख्या 24,617 हो गई है। व्हाइट हेल्मेट्स सिविल डिफेंस ग्रुप के अनुसार, सीरिया में मरने वालों की कुल संख्या 3,575 है, जिसमें उत्तर पश्चिम में विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्रों में 2,167 शामिल हैं।

सोमवार से पांच बैक-टू-बैक भूकंप ने तुर्की और सीरिया में बहुत से लोगों की जान ले ली है। तुर्की और सीरिया में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। बहुत ही दर्दनाक तस्वीर निकलकर सामने आ रही है। अभी भी बहुत से लोग मलबे में दबे हुए हैं। जिंदा निकलने वालों का क्रम अब घट गया है। भूकंप में मरने वालों की संख्या 28000 को पार कर गई है। कई लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं।

भूकंप से प्रभावित देश में बचाव और राहत कार्य के दौरान भारतीय सेना की एक महिला कर्मी की एक तुर्की महिला के गाल पर चुंबन लेने की दिल को छू लेने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

रेटिंग एजेंसी फिच ने तुर्की-सीरिया भूकंप के कारण 4 अरब डॉलर के आर्थिक नुकसान का अनुमान लगाया है। फिच रेटिंग्स ने चेतावनी दी है कि तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से आर्थिक नुकसान 4 अरब डॉलर से अधिक हो सकता है। फिच रेटिंग्स ने कहा, “आर्थिक नुकसान की भविष्यवाणी करना मुश्किल है क्योंकि स्थिति तरल बनी हुई है, लेकिन वे $ 2 बिलियन से अधिक हो सकते हैं और $ 4 बिलियन या उससे अधिक तक पहुंच सकते हैं।” व्यापक क्षति के बावजूद, प्रभावित क्षेत्रों में बीमा कवरेज के निम्न स्तर के कारण बीमित नुकसान बहुत कम, लगभग $1 बिलियन होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button