UPSC रिजल्ट में एक रैंक पर दो दावेदार! 301वीं रैंक पर गाजीपुर की आकांक्षा ही सफल उम्मीदवार…

मामला सामने आने के बाद संघ लोक सेवा आयोग ने स्थिति स्पष्ट कर दी। आयोग के अनुसार 301वीं रैंक पर चयनित उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह हैं। आयोग ने साफ किया कि आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार गाजीपुर की आकांक्षा सिंह ही सिविल सेवा परीक्षा में सफल घोषित की गई हैं।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित होने के बाद एक अनोखा मामला सामने आया था। 6 मार्च को घोषित हुए परिणाम में 301वीं रैंक को लेकर दो अभ्यर्थियों के दावे से भ्रम की स्थिति बन गई। दोनों ही उम्मीदवारों का नाम आकांक्षा सिंह बताया गया, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया।

दरअसल, यूपीएससी की मेरिट लिस्ट में 301वीं रैंक पर ‘आकांक्षा सिंह’ नाम सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर और बिहार के आरा से दो अलग-अलग अभ्यर्थियों ने इस रैंक पर अपना दावा किया। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर काफी चर्चा होने लगी और लोग असमंजस में पड़ गए कि आखिर वास्तविक चयनित उम्मीदवार कौन है।

मामला सामने आने के बाद संघ लोक सेवा आयोग ने स्थिति स्पष्ट कर दी। आयोग के अनुसार 301वीं रैंक पर चयनित उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह हैं। आयोग ने साफ किया कि आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार उत्तर-प्रदेश के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह ही सिविल सेवा परीक्षा में सफल घोषित की गई हैं।

बताया जा रहा है कि परिणाम आने के बाद बिहार के आरा की रहने वाली एक अन्य आकांक्षा सिंह ने भी सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए 301वीं रैंक पर अपना दावा किया था। इसके बाद यह मामला तेजी से वायरल हो गया और कई जगहों पर भ्रम की स्थिति बन गई।

हालांकि, यूपीएससी ने स्पष्ट कर दिया है कि आयोग द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूची ही अंतिम और मान्य होती है। आयोग के रिकॉर्ड के मुताबिक गाजीपुर की आकांक्षा सिंह ही 301वीं रैंक हासिल करने वाली उम्मीदवार हैं।

बता दें, यूपीएससी हर साल देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। इस परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है। लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन बहुत कम अभ्यर्थी ही अंतिम सूची में जगह बना पाते हैं।

इस बार के परिणाम में सामने आए इस विवाद ने कुछ समय के लिए भ्रम पैदा किया, लेकिन आयोग की ओर से स्थिति स्पष्ट किए जाने के बाद अब यह साफ हो गया है कि 301वीं रैंक पर चयनित उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह ही हैं।

Related Articles

Back to top button