दो दिवसीय बैजनाथ किताब कौतिक का हुआ आयोजन, बच्चो को दिया जा रहा नक्षत्रों का ज्ञान

गरूड़ तहसील के बैजनाथ में दो दिवसीय बैजनाथ किताब कौतिक का आयोजन जिला प्रशासन बागेश्वर कि और से किया गया है।

गरूड़ तहसील के बैजनाथ में दो दिवसीय बैजनाथ किताब कौतिक का आयोजन जिला प्रशासन बागेश्वर कि और से किया गया है। बैजनाथ किताब कौतिक कि थीम आओ दोस्ती करे किताबो से रखी गयी हैं। आयोजन को भव्य बनाने के लिये 50 प्रकाशकों कि 1000 से अधिक किताबे उपलब्ध करायी गयी है।

कुमाऊॅनी लेखक मोहन जोशी द्वारा ऋंगवेद व गरूड़ पुराण का भावानुवाद पुस्तकों का मुख्य अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। किताब कौथिक में इतिहासकार डॉ0 शेखर पाठक, कुमाऊॅनी गायक कलाकार प्रह्लाद मेहरा, कुमाऊॅनी कवि एवं प्रसिद्ध उदघोषक हेमन्त बिष्ट, लेखक मोहन जोशी, हिमांशु कफलटिया, चारू तिवारी, नमन तिवारी, ललित तिवारी, जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विख्यात लेखक कवि प्रतिभाग कर रहे है।

किताबों से प्रेम प्रर्दशित करते हुये गरूड़ क्षेत्र के बच्चों में भी बैजनाथ किताब कौतिक को लेकर काफि उत्साह है। स्कूली बच्चे किताबों को खरीदते, व पढते हुये बढी मात्रा में दिखे, बच्चों में शिक्षा के प्रति रूझान खड़ा करने के लिये टैलिस्कोप भी मगाएँ गये है, जिससे बच्चो को नक्षत्रों का भी ज्ञान दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button