
बहराइच से इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर द्वारा सरिया चोरी का बड़ा ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। आपने आज तक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स को लड़ाई और बयानबाजी के मामलों में फंसते सुना होगा। मगर इस खबर मे 2 मशहूर इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स को सरिया चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बता दें, राज्य में जल जीवन मिशन के गोदाम से लगातार चोरी हो रही सरिया का बीते कल यानी रविवार को रिसिया पुलिस ने खुलासा कर दिया। चोरी की 45 क्विंटल सरिया के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पकड़े गए आरोपियों में दो इंस्टाग्राम के प्रसिद्ध इन्फ्लुएंसर हैं और इनके लाखों में फॉलोअर्स हैं। इनके दो साथी फरार हैं।
पूरा मामला रिसिया थाना क्षेत्र के बलिदान पुरवा में जल जीवन मिशन के गोदाम का है। जहां हैदराबाद की कंपनी की पाइपें व सरिया रखी हुई है। शनिवार (9 मार्च) को कंपनी के प्रोजेक्ट नेजर नवीन रेड्डी ने बीते कुछ महीनों में 10 टन से अधिक सरिया चोरी होने का आरोप लगाया था।
दोनों के लाखों फॉलोअर्स हैं
प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि उनके आरोपों के बिनाह पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसी के तहत टीम ने रविवार को पंच पुरवा से चकिया समय जाने वाले मार्ग पर दबिश दी। जहां से पुलिस को एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदा चोरी का 45 क्विंटल सरिया बरामद हुआ। बरामद सरिया को सीज करते हुए आगे की कार्यवाही शुरू की गई। इस दौरान पुलिस ने फिरोज, साहिल उर्फ सूफियान व फरहान को दबोच लिया। वहीं, उनके अन्य 2 साथी कमलेश व बबलू की तलाश अभी भी जारी है। बता दें, पकड़े गए आरोपियों में से सूफियान व फरहान सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम के प्रसिद्ध इन्फ्लुएंसर हैं।









