शादी के दो महीने बाद प्रेमी संग रंगरेलियां मना रही थी पत्नी, पति ने छत से कूदकर दोनों को रंगे हाथ पकड़ा, जानिए पूरा मामला

झांसी के चिरगाँव थाना क्षेत्र से पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। चिरगाँव निवासी राजेश प्रजापति की शादी 24 जून 2026 को अभिलाषा नाम की युवती से हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद अभिलाषा अपने पति राजेश को रोज रात दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देने लगी। जब राजेश गहरी नींद में सो जाता, तब अभिलाषा अपने प्रेमी से घंटों फोन पर बात करती और उसे घर बुलाती थी।

तबीयत बिगड़ने और शक होने पर जब राजेश ने पत्नी के मोबाइल की कॉल रिकॉर्डिंग और चैट चेक की, तो उसके होश उड़ गए। मामले का खुलासा 23 अगस्त की रात हुआ, जब राजेश के रिश्तेदार का एक्सीडेंट हो गया। पत्नी को लगा कि राजेश देर तक अस्पताल में रहेगा, इसलिए उसने तुरंत अपने प्रेमी को घर बुला लिया।

हालांकि, राजेश जल्दी ही वापस घर लौट आए। मुख्य द्वार अंदर से बंद पाकर वह छत के रास्ते चुपके से घर में दाखिल हुआ। बैडरूम का नजारा देखकर उसके पैर तले जमीन खिसक गई—पत्नी अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मौजूद थी। राजेश ने तुरंत अपने मोबाइल से दोनों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

पकड़े जाने पर अभिलाषा और उसके प्रेमी ने राजेश पर हमला कर दिया और उसकी पिटाई कर दी। राजेश के शोर मचाने पर आसपास के पड़ोसी और परिजन इकट्ठा हो गए। तुरंत मौके पर पुलिस बुलाई गई। जब पुलिस और भीड़ कमरे में पहुंची, तो दोनों आपत्तिजनक हालत में मिले। पीड़ित पति ने घर से लाखों के सोने-चांदी के जेवर गायब होने का भी आरोप लगाया है। राजेश ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button