
कानपुर के राजकीय बाल ग्रह के दो किशोर तेरा फरार हो गए है। देर रात जब किशोरों की गिनती की गई तो बाल गृह में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारियों ने इस संबंध में कल्याणपुर थाने में दो किशोर के गायब होने की सूचना दी।
जानकारी के अनुसार कल्याणपुर स्थित राजकीय बाल गृह में 39 किशोर है। जहां पर एक किशोर कानपुर देहात और दूसरा फर्रुखाबाद से आया था। जब देर रात किशोरों की गिनती हुई तो उसमें 2 किशोर कम मिले। जिसके बाद दोनों की छानबीन शुरू की गई। इस दौरान देखा गया कि बाथरूम के रोशनदान की रेलिंग कटी है। किशोर उसी जगह से भागे गए।
ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया है कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बने राजकीय बालग्रह बालक से 2 किशोर के भागने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद कल्याणपुर थाने में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। साथ ही एसपी बेस्ट की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द ही पूरे मामले में किशोरों की बरामदगी कर ली जाएगी।









