त्योहारों के सीजन में टू-व्हीलर की बिक्री में 14% उछाल, FY25 में 11-14% वृद्धि की संभावना !

त्योहारों के दौरान (3 अक्टूबर से 13 नवंबर) दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री में 14% की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है। यह जानकारी सोमवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई। फेस्टिव सीजन की रौनक और ग्रामीण मांग में सुधार इस वृद्धि के मुख्य कारण रहे। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ICRA ने वित्तीय वर्ष 2025 में दोपहिया वाहनों के थोक बिक्री में 11-14% की वृद्धि का अनुमान लगाया है। इसमें प्रतिस्थापन मांग (रिप्लेसमेंट डिमांड) और ग्रामीण क्षेत्रों में मानसून के अच्छे प्रदर्शन के कारण मांग में सुधार मुख्य कारक होंगे।

रिपोर्ट में बताया गया कि “त्योहारों के सीजन के दौरान यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 6% बढ़कर 6.5 लाख यूनिट्स तक पहुंची। यह वृद्धि आकर्षक छूट और प्रतिस्पर्धी फाइनेंसिंग दरों के कारण हुई।” हालांकि, अप्रैल-अक्टूबर FY25 में खुदरा बिक्री में 6% की सालाना वृद्धि के बावजूद, उद्योग में उच्च इन्वेंट्री स्तरों ने थोक बिक्री में वृद्धि को प्रभावित किया।

डीलरों ने बताया कि त्योहारों के दौरान शोरूम में ग्राहकों की संख्या और बुकिंग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में बिक्री की मांग और पूछताछ काफी मजबूत रही। नवरात्रि से शुरू होकर दिवाली तक मांग में जबरदस्त तेजी देखी गई।

रिपोर्ट के अनुसार, “हाल ही में संपन्न हुए फेस्टिव सीजन ने ऑटोमोबाइल उद्योग में सकारात्मकता लाई है। अधिकतर सेगमेंट में खुदरा बिक्री में मध्यम से लेकर अच्छी वृद्धि दर्ज की गई, हालांकि कमर्शियल वाहनों में यह उतनी मजबूत नहीं रही।”

अक्टूबर 2024 में देश में कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 14.2% बढ़कर 21.64 लाख यूनिट्स तक पहुंच गई, जो अक्टूबर 2023 में 18.96 लाख यूनिट्स थी। वहीं, यात्री वाहनों की बिक्री (कार और एसयूवी सहित) अक्टूबर महीने में 3.93 लाख यूनिट्स तक पहुंच गई, जो अक्टूबर 2023 के 3.9 लाख यूनिट्स के उच्च आधार पर 0.9% की वृद्धि को दर्शाती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, इस वृद्धि का श्रेय ग्रामीण आय में सुधार को जाता है। इस साल सामान्य मानसून के चलते बेहतर फसल उत्पादन हुआ, जिससे कृषि क्षेत्र में आय बढ़ी और दोपहिया वाहनों की मांग में इजाफा हुआ।

Related Articles

Back to top button