
बलिया जिले में अपहरण का एक कांड पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, यूपी में एक कलेक्टर के रिश्तेदार का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। इस दौरान दिनेश सिंह और कृष्ण सिंह ने 10 लाख की फिरौती लेकर रिहा किया। वहीं जब कलेक्टर का फोन गया तो एसपी ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराई।
कोतवाल को किया लाइन हाजिर
आरोपियों की पैरवी के लिए एसपी के पास एक मंत्री का फोन आया, क्योंकि आरोपी और कोई नहीं मंत्री के रिश्तेदार थे। इस दौरान जब मंत्री को पता चला कि आरोपी जेल में है तो मंत्री गुस्सा हो गए। जिसके बाद एसपी देव रंजन वर्मा मंत्री के दबाव में कोतवाल पर गाज गिरा दी। इस दौरान मंत्री की फटकार से डरे कप्तान साहब ने एसएचओ की एक न सुनी और आरोपी को गिरफ्तार करने के कारण कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसपी ने खुद को बचाने के लिए कोतवाल संजय सिंह को सजा दी। आपको बता दें एसएचओ का गुनाह सिर्फ इतना है कि अपहरणकर्ता को उसने गिरफ्तार कर किया था।









