UNESCO ने दिया दुर्गा पूजा को विरासत का दर्जा, PM मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, देश के लिए गर्व की बात

यूनेस्को ने पश्चिम बंगाल में होने वाली दुर्गा पूजा उत्सव को विरासत का दर्जा दिया है। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने ट्विटर पर देवी की मूर्ति से जुड़ी एक तस्वीर के साथ ट्विटर पर पोस्ट किया, "कोलकाता में दुर्गा पूजा को अभी-अभी अमूर्त विरासत सूची में अंकित किया गया है। बधाई हो भारत।"

यूनेस्को ने पश्चिम बंगाल में   होने वाली दुर्गा पूजा उत्सव को विरासत का दर्जा दिया है। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने ट्विटर पर देवी की मूर्ति से जुड़ी एक तस्वीर के साथ ट्विटर पर पोस्ट किया, “कोलकाता में दुर्गा पूजा को अभी-अभी अमूर्त विरासत सूची में अंकित किया गया है। बधाई हो भारत।”

वहीं पीएम मोदी ने यूनेस्को के फैसले को “हर भारतीय के लिए बहुत गर्व और खुशी की बात” बताया है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी घोषणा को बंगाल के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि दुर्गा पूजा एक भावना है जो सभी को एकजुट करती है।”

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर कहा कि, शुभ दुर्गा पूजा भारत की शानदार सांस्कृतिक विरासत और एकता की भावना को दर्शाती है। वहीं राज्य विरासत आयोग के अध्यक्ष सुवप्रसन्ना ने कहा कि रेड रोड कार्निवल, जो दुर्गा पूजा पंडालों के निर्माण में शिल्प कौशल को प्रदर्शित करता है,  दुनिया भर में अधिक लोगों को इस भव्यता के बारे में जागरूक किया है जो त्योहार का पर्याय है।

Related Articles

Back to top button
Live TV