Union Budget 2025: सस्ती होंगी बैटरी वाली कार और मोबाइल फोन, लेकिन ये चीजें हो सकती हैं महंगी! जानिए पूरी लिस्ट

मीडिल क्लास को ध्यान में रखते हुए महंगाई पर नियंत्रण लगाने की कोशिश की गई है। इस बार के बजट में कुछ चीजें सस्ती की गई हैं, जबकि कुछ चीजों के..

Union Budget 2025: देश का आम बजट अब लोकसभा में पेश किया जा चुका है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 की घोषणा की, जिसमें मीडिल क्लास को ध्यान में रखते हुए महंगाई पर नियंत्रण लगाने की कोशिश की गई है। इस बार के बजट में कुछ चीजें सस्ती की गई हैं, जबकि कुछ चीजों के दाम में बढ़ोतरी की गई है। इस बार के बजट युवाओं से लेकर महिलाओं पर फोकस रखा गया। वहीं गरीब, मिडिल क्‍लास और किसानों के लिए भी इस बजट में खास तोहफा दिया गया। इस बार के बजट में सरकार महंगाई और टैक्स के मोर्चे पर लोगों को राहत देने का प्रयास किया गया। वहीं बजट से पहले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम घटा दिए गए हैं। आइए जानते हैं इस बजट में कौन सी वस्तु सस्ती हुई और कौन सी महंगी..

क्या सस्ता होगा?

  • मोबाइल फोन: सरकार ने मोबाइल फोन के आयात शुल्क को कम करने का प्रस्ताव दिया है, जिससे इनकी कीमतें घट सकती हैं।
  • LED-LCD टीवी: इनकी कीमतें घटेंगी, कस्टम ड्यूटी में कटौती की गई।
  • चमड़ा उत्पाद: चमड़े और चमड़े से बने सामान पर टैक्स में कमी की गई है, जिससे इनकी कीमतें घट सकती हैं।
  • बैटरी वाली कार: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए टैक्स में राहत दी गई है, जिससे बैटरी वाली कार सस्ती हो सकती है।
  • मेडिकल उपकरण: जीवन रक्षक मेडिकल उपकरणों पर कस्टम ड्यूटी कम करने का प्रस्ताव है, जिससे इनकी कीमतों में कमी आएगी।
  • जीवन रक्षक दवाइयां: बजट में जीवन रक्षक दवाइयों पर राहत दी गई है, जिससे ये सस्ती हो सकती हैं।
  • कैंसर से जुड़ी दवाइयां: कैंसर के इलाज की दवाइयों पर भी छूट देने का प्रस्ताव है, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी।
  • बुनकरों के बुने कपड़े: भारतीय निर्मित कपड़ों पर टैक्स में छूट दी गई है, जिससे घरेलू वस्त्र उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और कपड़े सस्ते होंगे।

क्या महंगा होगा?

हालांकि बजट में कुछ वस्तुएं सस्ती होने का ऐलान किया गया है, वहीं कुछ चीजों पर टैक्स वृद्धि की संभावना हो सकती है, लेकिन सरकार ने अभी तक इसकी पूरी जानकारी नहीं दी है।

सरकार ने कुछ वस्तुओं के दाम बढ़ाए

बता दें कि बजट 2024 में सरकार ने कुछ वस्तुओं के दाम बढ़ाए थे, जिनमें अमोनियम नाइट्रेट, गैर-बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक, हवाई जहाज से सफर, सिगरेट, प्लास्टिक, पीवीसी, और टेलिकॉम उपकरण शामिल थे। वहीं, कुछ आवश्यक वस्तुओं को सस्ता किया गया था, जैसे स्मार्टफोन, फोन के चार्जर, सोना, चांदी, प्लेटिनम, सोलर पैनल, और कैंसर की दवाएं।

Related Articles

Back to top button