केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का सपा पर हमला-अखिलेश यादव जब मुख्यमंत्री थे तब बिजली के तारों पर कपड़े सुखाए जाते थे

मिर्जापुर के चुनार विधान सभा क्षेत्र के परेड ग्राउंड में चुनावी जनसभा में पहुंचे सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि साइकिल लगेगी नुमाइश में, अखिलेश नहीं आएंगे बाइस में। अखिलेश सात समुंद्र पार 5 साल से थे। आपदा के समय भी वह भय और भ्रम फैला रहे थे। 10 मार्च के बाद वह यही कहेंगे कि “वही हवा है वहीं सपा है, जनता अब इससे खफा है। करना इनको दफा है ईवीएम बहुत बेवफा है।

तंज कसते हुए कहा कि इन्होंने अपनी टिकट करा ली है। पिछले 5 साल से प्रदेश में और देश में योगी मोदी ही कार्य कर रहे हैं। मोदी ने लोगों की जान बचाई और राशन दिया। मोदी जी ने कुशल नेतृत्व किया ओर वैक्सिन और राशन मिला। 3 लाख करोड़ का राशन देश के लोगों को दिया। महीने में दो बार राशन मिला। आगे उन्होंने कहा कि सपा के शासन काल में गुंडाराज, माफियाओं का बोलबाला था। जनता अब सपा को नहीं लाना चाहती। उन्होंने कहा कि अखिलेश का कार्य आतंकी, गुंडाराज, भ्रष्टाचार लाने का रहा है। आतंकी आका के तार अखिलेश जी से जुड़ते नजर आए। आतंकी के पिता को बुलाकर बिरयानी खिलाने के लिए कोई बुलाता है तो वह अखिलेश जी हैं ।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जहरीली शराब बेचने वाले रंगेश यादव से अखिलेश यादव का नाता क्या है। रंगेश उनकी ही पार्टी के सांसद का भांजा है। उनके घर में रहता है। जनता को माफिया गुंडाराज वाली सपा नही रामराज्य लाने का प्रयास करने वाली बम धमाका करने वाले सपा आने वाली भारतीय जनता पार्टी को जनता लाना चाहती हैं। भय, भ्रष्टाचार और भूख से मुक्ति दिलाने का काम भाजपा ने किया है। पूरा पूर्वांचल बोल डोल रहा है, मोदी योगी बोल रहा है।

Related Articles

Back to top button