पूरे देश के हिंदुओं को हिमाचल से लेना चाहिए सबक… अवैध मस्जिद मामले पर बोले केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह

गिरिराज सिंह ने कहा कि उत्तराखंड समेत पूरे हिमालय जोन में साजिश के तहत पीएफआई ने योजनाबद्ध तरीके से अल्पसंख्यकों को बसाया है।

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिद मामले को लेकर प्रयागराज में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने पूरे देश के हिंदुलों को एक संदेश देने का काम किया है। अगर हम इकट्टा होंगे तो कोई मोहम्मद गौरी और मुगल हमें हरा नहीं सकता है।

हिमाचल को पूरे देश का मॉडल बनाना पड़ेगा

हिमाचल प्रदेश में मस्जिद के अवैध निर्माण मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बात करते हुए सीएम योगी के उस बयान का भी समर्थन किया है, जिसमें योगी ने कहा था कि बटोगे तो कटोगे और एकजुट रहोगे तो बचोगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश के हिंदुओं को हिमाचल से सबक लेना चाहिए। अगर एक हो गए तो अवैध मस्जिदों को तोड़ना पड़ेगा। ऐसे में हिमाचल को पूरे देश का मॉडल बनाना पड़ेगा। इसके अलावा गिरिराज सिंह ने विपक्ष के नेताओं राहुल गांधी, अखिलेश यादव और लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने तुष्टिकरण के लिए देश के अंदर रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को भी संरक्षण देने का काम किया है। लेकिन हिमाचल प्रदेश के लोगों ने यह बता दिया कि देश अब कई बर्दाश्त नहीं करेगा।

बॉर्डर पर बनी अवैध मस्जिदों को खत्म करने की बात कही

गिरिराज सिंह ने कहा कि उत्तराखंड समेत पूरे हिमालय जोन में साजिश के तहत पीएफआई ने योजनाबद्ध तरीके से अल्पसंख्यकों को बसाया है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के समय सिर्फ 2800 मस्जिदें थी। लेकिन आज 3 लाख से ज्यादा मस्जिदें हो गई हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और नेपाल बॉर्डर पर अवैध मस्जिदों का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह थमा नहीं है। इस दौरान उन्होंने बॉर्डर पर बनी अवैध मस्जिदों को भी अभियान चला कर खत्म करने की बात कही है।

हिमाचल में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिए

गिरिराज सिंह ने हिमाचल प्रदेश के मुसलमानों के खुद मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ने की पेशकश किए जाने की बात पर श्रीरामचरितमान की चौपाई भय बिनु होय न प्रीत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने यह बात ऐसे मानी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं। लेकिन कांग्रेस के मंत्री कुछ अलग बयान दे रहे हैं।

वक्फ कानून को लेकर कही बड़ी बात

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उत्तराखंड के जंगलों में अवैध मजारों पर सीएम पुष्कर धामी के बुलडोजर एक्शन का स्वागत और समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि चाहे अवैध मस्जिदें, मजार और वक्फ बोर्ड के नाम पर अवैध कब्जे हों उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे वक्फ संशोधन कानून का समर्थन करते हुए कहा कि वक्फ कानून गरीब मुसलमानों के लिए लाया जा रहा है, क्योंकि वर्तमान में गरीब मुसलमानों और महिलाओं की भागीदारी नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कानून में हड़पो और आंदोलन की कोई जगह नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो वक्फ बोर्ड बनाया है वह मुसलमानों के हित का भी नहीं रहा। वह जमीन हड़पने का कानून बन गया है।

Related Articles

Back to top button