दिल्ली: CM केजरीवाल पर जमकर बरसीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, बोलीं- गुजरात और गुजराती, आम आदमी पार्टी को करेगा ध्वस्त

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आप संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा गुजरात में आम आदमी पार्टी का भविष्य हार है।

नई दिल्ली. गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आप संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा गुजरात में आम आदमी पार्टी का भविष्य हार है। मैं अरविंद केजरीवाल जी से कहना चाहती हूँ गुजरात और गुजराती आम आदमी को न्याय दिलाएगा। प्रधानमंत्री की 100 साल की माँ का अपमान किया जा रहा है, गुजरात और गुजराती, आम आदमी पार्टी को ध्वस्त करेगा।

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कई बड़े हमले बाले हैं। स्मृति ईरानी ने कहा नरेंद्र मोदी जी के माता जी पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। 100 साल की माँ ने क्या पाप किया, उनका राजनीति से कोई मतलब नहीं। ये सब अरविंद केजरीवाल के आदेश पर हुआ है।

स्मृति ईरानी ने कहा आम आदमी पार्टी का यही चरित्र है। ये चरित्र का प्रमाण है, ऐसा चरित्र है इसलिए इसे स्वीकार किया जाता है। उन्होंने कहा पीएम मोदी ने कब जाति के आधार पर राजनीति की है। ये जानबूझकर बयान दिया जा रहा है। आम आदमी पार्टी का कोई भी बिना अरविंद केजरीवाल के बिना कहे एक शब्द नही बोलता।

स्मृति ईरानी ने चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है अरविंद केजरीवाल की तो गुजरात की धरती से पीएम मोदी की माँ को गाली देकर देखें। दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। जो व्यक्ति ये आदेश दे कि 100 साल की मां पर अटैक करें क्या ऐसे में लगता है महिला सुरक्षित होंगी। अरविंद केजरीवाल शब्दो के पीछे छिपना बंद करें।

Related Articles

Back to top button