
उन्नाव: फरार सटोरिए अनुराग द्विवेदी के 26वें जन्मदिन पर सऊदी अरब से मुफ्त पार्टी का ऐलान किया गया। इंस्टाग्राम पर पार्टी के ऐलान के बाद उन्नाव के 5 रेस्टोरेंटों और दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नवाबगंज क्षेत्र में मुफ्त खाने का ऑफर दिया गया था और अनुराग के लोग पहले से भुगतान कर चुके थे।
हाईवे स्थित अनंतभोग रेस्टोरेंट पर भारी भीड़ रही। वहीं नवाबगंज में सुभाष चाट वाले के यहां भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। तिवारी समोसे वाले की दुकान से लोगों ने समोसे खाए, जबकि द्वारिका की पूड़ी दुकान से 250 लोग खाना खाकर लौटे।
अनुराग द्विवेदी पर ED की कार्रवाई भी हो चुकी है। उसकी लैंबार्गिनी कार ED ने जब्त की थी। अनुराग पर गेमिंग एप पर क्रिकेट टीम बनाकर सट्टेबाजी करने का भी आरोप है।
अनुराग द्विवेदी सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय है। यूट्यूब पर उसके 70 लाख और इंस्टाग्राम पर 24 लाख फॉलोअर्स हैं। वह दुबई में क्रूज पर शादी करने को लेकर भी चर्चा में आया था।









