उन्नाव : दबंगों से परेशान दिव्यांग ने किया आत्मदाह का प्रयास, कलेक्ट्रेट परिसर में मची अफरा तफरी….

उन्नाव : उन्नाव के कलेक्ट्रेट परिसर में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब भू माफियाओं से परेशान एक दिव्यांग ने आत्मदाह का प्रयास किया। दिव्यांग ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया जिसके चलते कलेक्ट्रेट परिसर में भगदड़ मच गई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने व कर्मचारियों ने किसी तरह से दिव्यांग को आत्मदाह से बचाया। वहीं पूरे मामले की जानकारी उन्नाव जिला अधिकारी को दी। वहीं जिलाधिकारी ने पीड़ित दिव्यांग से मिलकर उसे न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।

दिव्यांग की माने तो वह पहले भी कई बार अधिकारियों को एप्लीकेशन दे चुका है लेकिन उसे न्याय नहीं मिला भू माफिया लगातार उसकी बेशकीमती जमीन पर कब्जा किए हुए हैं। जिससे परेशान होकर आज उसने आत्मदाह की कोशिश की है। उन्नाव में भू माफियाओं का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है, उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में स्थित भदेवरा गांव में पूर्व ब्लाक प्रमुख पप्पू सिंह की दबंगई से परेशान अवधेश सिंह जो दिव्यांग है, ने आज उन्नाव के जिलाधिकारी कार्यालय में आत्मदाह करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद कर्मचारियों की सक्रियता से अवधेश सिंह को बचा लिया गया।

वहीं कर्मचारियों ने इस पूरे प्रकरण की सूचना उन्नाव जिला अधिकारी को दी। उन्नाव जिला अधिकारी ने पीड़ित को बुलाकर उसकी बात सुनी व एसडीएम बीघापुर को मौके पर जाकर तत्काल पीड़ित को न्याय दिलाने का आदेश दिया। वहीं मीडिया से बात करते हुए अवधेश सिंह ने बताया कि उनके ही गांव के रहने वाले पप्पू सिंह व उनके रिश्तेदारों ने मिलकर उसकी बेशकीमती सड़क के किनारे जमीन पर कब्जा कर लिया है। जमीन में न्यू खुदवाकर कब्जा किया जा रहा है, वह कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे चुका है। लेकिन उसे न्याय नहीं मिला जिससे परेशान होकर आज उसने आत्मदाह करने का प्रयास किया है।

मीडिया से बात करते हुए उन्नाव जिला अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आज उन्नाव कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिव्यांग ने आत्मदाह का प्रयास किया था, उसके हाथ से मिट्टी के तेल की पिपिया छीन कर उसे बचा लिया गया है एवं उसकी बात सुनकर मौके पर बीघापुर एसडीएम को जांच कर पीड़ित दिव्यांग के साथ न्याय करने को कहा है।

Related Articles

Back to top button