
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग जारी है। लेकिन कई जगहों पर काम न होने से नाराज ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। ऐसा ही एक मामला उन्नाव से आ रहा है। जहां ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार किया है।
मतदान शुरू हुए चार घंटे हो गए हैं। लेकिन अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ी है। सोहरामऊ थानाध्यक्ष कमल दुबे, राजस्व अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
मक्खियों के आतंक की वजह से ग्रामीणों में नाराजगी है। भाजपा के बूथ अध्यक्ष ने नाराजगी की जानकारी दी है। हसनगंज तहसील के रुदवारा गांव में ग्रामीणों ने किया वोट का बहिष्कार किया है। आला अधिकारी मनाने में जुटे हुए हैं।









