
ललितपुर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक महिला सहित एक युवक पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है. पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का है जहां पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर कार्यवाई की मांग है.
पीड़िता का आरोप है कि उसकी पड़ोस में रहने बाली एक महिला उसके घर आई और कुछ काम के वहाने से उसे अपने साथ ले गई. जहां पहले से घात लगाए बैठे एक युवक ने उसका मुंह दवा कर घर के अंदर खींच लिया और पीड़िता के साथ वाली महिला ने उसके हांथ पैर पकड़ लिए जब पीड़िता ने चिल्लाने का प्रयास किया तो आरोपी तमंचा निकाल कर उसके माथे पर लगा दिया और जांच मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया. एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक सहित महिला पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।









