
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन ने 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस सूची में कई अहम पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।
किन अधिकारियों को मिली कौन सी जिम्मेदारी?
आशुतोष द्विवेदी को एसपी LIU अयोध्या, आनंद कुमार को एसपी सीआईडी लखनऊ, संजय राय को एसपी EOW लखनऊ, शशि शेखर सिंह को सेनानायक 11वीं वाहिनी सीतापुर, वंशराज सिंह को सेनानायक 3 वाहिनी SSF प्रयागराज, राजकुमार को एसपी विजिलेंस, प्रीतिबाला गुप्ता को एसपी एटीएस लखनऊ, कमल किशोर को एसपी EOW लखनऊ, देवेश कुमार शर्मा को एसपी खाद्य प्रकोष्ठ लखनऊ, राहुल मिठास को एसपी तकनीकी सेवाएं लखनऊ, डॉ. कृष्ण गोपाल को एसपी पीटीसी मुरादाबाद, शोएब इकबाल को एसपी ट्रैफिक निदेशालय लखनऊ, पवित्र मोहन त्रिपाठी को एसपी आरटीसी चुनार मिर्जापुर, आलोक शर्मा को एसपी विजिलेंस, महेश सिंह अत्रि को एसपी इंटेलीजेंस बरेली, सतीश कुमार को सेनानायक 01 वाहिनी SSF लखनऊ, संजीव सुमन को एसपी UPSIFS लखनऊ और समीर सौरभ को सेनानायक 27वीं वाहिनी सीतापुर नियुक्त किया गया है।









