UP : आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विकास दुबे एनकाउंटर को बताया फर्जी, कहा- सरकार बनने पर कराई जाएगी बिकरु कांड की जांच

बिकरू कांड के बाद हुए पुलिसिया एक्शन को कांग्रेस विधानसभा चुनाव में भुनाने का प्रयास कर रही है। विकास दुबे और उसके साथियों के एनकाउंटर को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद कृष्णम ने फर्जी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर एनकाउंटरों की जांच कराई जाएगी। एनकाउंटर को अंजाम देने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि बिकरू कांड के बाद दो दिन की ब्याहता खुशी दुबे और उसके परिवार को प्रताड़ित किया गया। निर्दोष खुशी दुबे जेल में है और सरकार उसकी जमानत नही होने दे रही है।

बता दें कि कांग्रेस ने खुशी दुबे की बहन नेहा को कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा को भी खुशी दुबे की बहन के सामने प्रत्याशी नहीं खड़े करने चाहिए। जिससे पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलने का रास्ता साफ सके।

Related Articles

Back to top button